Monday, July 11, 2016

हरियाणा में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून सप्ताहभर अच्छी बारिश के आसार

अपनेदूसरे दौर में मानसून के सोमवार से हरियाणा में फिर सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इससे प्रदेश में सप्ताह भर अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि अभी लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल हैं। उस पर कई शहरों में अघोषित बिजली कटौती से और बुरा हाल है। हिसार में रविवार को अधिकतम तापमान 38
डिग्री तक पहुंच गया है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
12 से 14 जुलाई तक हरियाणा के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम जिलों में जाेरदार बरसात की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में भी भारी बरसात की संभावना जताई है। ऐसे में उत्तर हरियाणा के यमुनानगर, अम्बाला, पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र करनाल और पानीपत जिलों में अच्छी बरसात हो सकती है। वहीं राजस्थान के साथ लगते जिलों में 11 से 16 जुलाई तक मानसून मेहरबान हो सकता है। इसी के साथ मानसून समूचे उत्तर भारत में पूरी तरह से छा जाएगा। 
एक जून से 10 जुलाई तक हरियाणा में 83.1 एमएम बरसात हुई है जबकि सामान्य बरसात 86.5 एमएम होती है। 4% की इस कमी को मौसम वैज्ञानिक सामान्य बता रहे हैं। हालांकि हिसार में 76, जींद में 67, रेवाड़ी में 52, भिवानी में 33, और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 23% अधिक बारिश हुई है। 
प्रदेश में करीब 17 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुवाई हो चुकी है। इसमें 7 लाख हे. में धान, 5.63 लाख हे. में कपास, ग्वार, बाजरा, मक्की सहित अन्य फसलें हैं। करीब 5.50 लाख हेक्टेयर में धान रोपाई तेजी से हो रही है। इस बार 29.83 लाख हेक्टेयर में खरीफ बुवाई का लक्ष्य है। जबकि 55 लाख टन से अधिक खाद्यान्न होने की संभावना है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.