Thursday, July 31, 2014

स्मार्टफोन के लिए ये हैं टॉप-5 वीडियो डाउनलोडर ऐप्पस

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियोज होते हैं जिन्हें देखकर लगता है कि इन्हें डाउनलोड कर लिया जाए, लेकिन ये सुरक्षित तरीके से
कैसे डाउनलोड किया जाएं इसके बारे में कई लोगों को संशय होता है। अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं तो यूट्यूब के जरिए वीडियोज डाउनलोड करने के लिए कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जिनकी मदद से स्मार्टफोन में सीधे यूट्यूब वीडियोज या फिर किसी और साइट के वीडियोज डाउनलोड किए जा सकते हैं। हम आज आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में:
HD Video Downloader: इस वीडियो डाउनलोडर से avi, mp4, 3gp, mov, flv, wmv, mpg एक्सटेंशन के वीडियोज डाउनलोड किए जा सकते हैं। गूगल प्ले पर खबर बनाने तक इस ऐप को  97,522 लोग रेटिंग दे चुके थे। इसे 5 में से 3.8 स्टार दिए गए हैं। इसे डाउनलोड करने वालों की संख्या 10,000,000 से ज्यादा है। अगर आप भी
इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके लिए एंड्रॉइड 2.3 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी। डाउनलोडिंग के लिए इंटरनेट पर कोई भी वीडियो सिलेक्ट कीजिए; डाउनलोड ऑप्शन में HDV को सिलेक्ट करें; अब फाइल को अपने फोन में सेव कर लें। 
FVD - Free Video Downloader: ये ऐप कई फाइल फॉर्मेट्स सपोर्ट करता है। वीडियो डाउनलोड करने से पहले आप उसका नाम भी बदल सकते हैं। FVD ऐप 14 अलग भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप से बाकी साइट्स के वीडियोज तो डाउनलोड किए जा सकते हैं, लेकिन ये यूट्यूब के वीडियोज नहीं डाउनलोड कर सकता है। सबसे पहले इस ऐप को गूगल प्ले से डाउनलोड कीजिए। इंटरनेट पर किसी भी वीडियो को सिलेक्ट कीजिए। डाउनलोड होने के बाद ये ऐप स्मार्टफोन के ब्राउजर से इंटीग्रेट हो जाता है। ऐसे में कोई भी वीडियो खोलते ही ये ऐप यूजर से वीडियो प्ले करने का या फिर डाउनलोड करने का ऑप्शन पूछता है। अगर आप डाउनलोड पर क्लिक करते हैं तो किसी भी साइट से वीडियोज डाउनलोड किए जा सकते हैं। 
YOUTUBE DOWNLOADER: AVI, MP3, MP4, MKV जैसे कई वीडियो फाइल फॉर्मेट ये ऐप सपोर्ट करता है। इस ऐप के जरिए HD क्वालिटी के वीडियोज भी डाउनलोड किए जा सकते हैं और इन्हें किसी भी डिवाइस पर देखा जा सकता है। यूट्यूब वीडियो डाउनलोडर फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। ये ऐप गूगल प्ले से या फिर http://youtubedownloader.com/ से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप को डाउनलोड करने के बाद सीधे इसके आइकॉन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही यूट्यूब का होम पेज खुल जाएगा। अब इस होम पेज पर यूजर्स को डाउनलोड का ऑप्शन भी दिखेगा। यहां से अपनी पसंद का कोई भी वीडियो डाउनलोड किया जा सकता है। 
AVD Download Video Downloader: ये ऐप भी यूट्यूब के वीडियोज डाउनलोड नहीं करता है। अन्य साइट्स से इस ऐप के जरिए वीडियोज डाउनलोड किए जा सकते हैं। खबर बनाने तक इस ऐप को 205,099 लोग रेटिंग दे चुके थे। गूगल प्ले पर इस ऐप को 5 में से 4.0 स्टार दिए गए हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने वालों की संख्या 10,000,000 से ज्यादा है। ये वीडियो डाउनलोडर काफी कुछ FVD डाउनलोडर की तरह ही है। इसे डाउनलोड करने के बाद अगर आप कोई भी वीडियो इंटरनेट पर ब्राउज करेंगे तो ऐप आपसे इसे डाउनलोड करने का ऑप्शन पूछेगा। अब वीडियो को डाउनलोड किया जा सकता है। 
µTorrent - Torrent Downloader: अगर आप अपने कम्प्यूटर सिस्टम पर µTorrent का इस्तेमाल किया है तो ये ऐप आपको पसंद आ सकता है। खबर बनाने तक इस ऐप को 605,473 लोग गूगल प्ले पर रेटिंग दे चुके थे। इस ऐप को गूगल प्ले पर 10,000,000 से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। ये ऐप लैपटॉप या कम्प्यूटर सिस्टम के ऐप की तरह काम करता है। ऐप को डाउनलोड करने के बाद वीडियोज की टोरेंट फाइल स्मार्टफोन में डाउनलोड की जा सकती है। इसके बाद टोरेंट ऐप उस फाइल के जरिए आपके स्मार्टफोन में वीडियो डाउनलोड कर देगा। 
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE