Monday, September 15, 2014

इस झील के पानी को जिसने छुआ वो बन गया पत्थर


नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
आपने वो कहानी तो जरूर सुनी होगी कि ‘जिसमें राजा जिस चीज़ को भी छूता हैं वो सोने की बन जाती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी झील के बारे में सुना है, जिसके पानी को जो भी छूता है, वो पत्थर बन जाता है ? आज हम आपको एक ऐसी ही झील के बारे में बताने जा रहे है, जिसके पानी को छूते ही छूने वाला पत्थर का हो जाता है। ये झील अफ्रीकी देश तंजानिया में है और इसे ‘नेट्रान लेक’ के नाम से जाना जाता है। केन्या और तंजानिया के बॉर्डर पर स्थित इस झील में गलती से भी अगर कोई जीव, पक्षी, बत्‍तख, सारस, कुत्‍ता,
कौआ गलती से गिर जाए तो वह कैल्सिफाइड होकर तुरंत पत्‍थर बन जाता है। हालांकि, ये जीव किस कारण से मर जाते हैं, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं, झील के पानी में नमक और सोडा की मात्रा बहुत ज्यादा है, जिससे पत्थर के बने इन मृत पक्षियों का शरीर सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इस झील के पानी में वह तत्व भी पाया जाता है, जो ज्वालामुखी की राख में होता है। इस तत्व का प्रयोग मिस्रवासी ममियों को सुरक्षित करने के लिए रखते थे। पहली बार इस झील की तस्वीरें फोटोग्राफर निक ब्रांड्ट ने कैद की।

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE