Wednesday, September 3, 2014

प्याज: एक गुणकारी औषधि के रूप में

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
प्याज की तेज गंध से शायद आपका मन खराब हो जाता होगा, इसको काटने पर आंखों से आंसू आ जाते हैं, लेकिन फिर भी प्याज़ के बिना कोई भी डिश अधूरी लगती है। सिर्फ सब्जी में ही नहीं, प्याज़ के पराठें और सलाद भी बेहद पसंद किए जाते हैं। कुछ लोग इसकी तेज गंध के कारण प्याज़ को खाने में शामिल नहीं करते हैं, लेकिन आज हम आपको प्याज़ खाने के कुछ ऐसे फायदे बता रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद आप प्याज़ को खुद से दूर नहीं कर पाएंगे: 
  1. काले घेरे और मुहांसे कम करता है: प्याज़ का रस काले घेरे और मुहांसे कम करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटीसेप्टिक गुण है। इसके लिए प्याज़ को बीच से काटकर उसे अपनी स्किन पर रगड़कर या उसका फेस पैक बनाकर भी लगाया जा सकता है। फेस पैक बनाने के लिए ताज़े दही में प्याज का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। इसे रेगुलर लगाने से आपको कुछ ही दिन में खूबसूरत और स्मूद चेहरा प्राप्त होगा। इसके अलावा रोज खाने में प्याज़ खाने से खून साफ होता है और स्किन ग्लोइंग होती है।  
  2. अच्छी नींद के लिए: प्याज़ में मौजूद साइटोकेमिकल्स नींद से जुड़ी समस्याओं को समाप्त करता है। इसलिए रात को सोने से पहले प्याज़ का गर्म सूप पीने से अच्छी नींद आती है। पश्चिम देशों में अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए लोग टोस्ट पर प्याज़ रखकर खाते हैं।  
  3. अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है: आप अपनी एक्सट्रा कैलोरी बर्न करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज़ का सहारा लेते ही होंगे लेकिन अगर आप रोज सलाद के रूप में प्याज़ खाएं तो इससे भी अतिरिक्त कैलोरी घटती है। प्याज मेटाबॉलिज्म कार्बोहाइड्रेट को ईधन के रूप में इस्तेमाल करके उन्हें तेजी से बर्न करता है।  
  4. पेट दर्द में राहत: प्याज़ में मौजूद प्रबल एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टिरियल गुण से पेट में इंफेक्शन और दर्द से राहत मिलती है। प्याज़ खाने से गैस्ट्रिक समस्याओं से भी राहत मिलती है।  
  5. प्रतिरक्षण शक्ति बढ़ाने में: प्याज़ में साइटोकेमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में विटामिन सी की फंक्शनिंग में मदद करता है, इससे शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। खाने में अधिक प्याज़ खाने से आपको सीज़नल जुक़ाम और फ्लू से राहत मिलेगी।   
  6. ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद: प्याज को बेस्ट डायबिटिक डाइट कहा जाता है, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। साथ ही इसमें फाइबर, आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी और दूसरे सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं। यह सारे तत्व प्याज में सबूत के रूप में मौजूद हैं जिनसे पता चलता है कि प्याज खाने से ब्लड शुगर लेवल सामान्य रहता है।  
  7. मासिक धर्म के दौरान ऐंठन और दर्द के लिए: मासिक धर्म के दौरान उठने वाले दर्द से राहत के लिए प्याज़ सबसे अच्छा और प्राकृतिक पेनकिलर है। पीरियड आने से 4-5 दिन पहले रोज एक कच्चा प्याज़ खाने से दर्द में आराम मिलता है।  
  8. हृदय रोग के लिए: प्याज़ हृदय रोगों को बढ़ने से रोकता है। स्टडी के अनुसार, प्याज़ में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर से फ्री रेडिकल्स दूर करते हैं, कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन के ऑक्सीकरण को रोकते हैं और साथ ही दूसरे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स विटामिन ई का निर्माण भी करते हैं। इन सबकी वजह से कोरोनरी हृदय रोगों के होने का खतरा कम होता है।   
  9. संबंध बनाने की शक्ति बढ़ाने में: प्याज़ में पाया जाने वाला एलिसिन केमिकल जो उसकी तेज गंध के लिए जिम्मेदार है, इसकी मदद से व्यक्ति के अंगों में रक्त का प्रवाह तेज होता है। इससे संबंध बनाने की इच्छा भी प्रबल होती है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE