Thursday, September 25, 2014

नीम्बू एक औषधि के रूप में, जानिये नौ फायदे

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
नींबू पानी से शरीर को कई फायदे होते हैं। त्वचा की खूबसूरती बढ़ती है, शरीर को ऊर्जा मिलती है। इतना ही नहीं, इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। इसे हर मौसम में पिया जा सकता है, सर्दी हो या गर्मी। यह सभी सीज़न में शरीर को फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे: 
  1. इम्यून सिस्टम ठीक करता है: नींबू पानी शरीर के इम्यून सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह एसिडिटी या गैस्ट्रिक प्रॉब्लम में पेट को बहुत आराम दिलाता है। साथ ही, पेट को तमाम इन्फेक्शन्स से भी बचाता है। नींबू में विटामिन सी और एसकॉरबिक एसिड होता है, जिससे पेट ठीक रहता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो पेट में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ते हैं और सर्दियों में खांसी-जुकाम से बचाते हैं। 
  2. डाइजेशन में मदद करता है: नींबू में ऐसे तत्व होते हैं जिनसे डाइजेस्टिव सिस्टव से टॉक्सिन्स (विषैले तत्व) खत्म हो जाते हैं। इसीलिए नींबू को अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल करना चाहिए। नींबू पानी से बदहजमी या पेट से जुड़ी और बीमारियां जैसे मिचली, हार्टबर्न और ब्लोटिंग (पेट में सूजन) आदि से आराम मिलता है। वहीं, अगर आप शरीर से फैट कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी नींबू बहुत लाभदायक है। इसके लिए नींबू को गुनगुने पानी में शहद के साथ लेना चाहिए।  
  3. पेट साफ करता है: एक स्टडी बताती है कि नींबू में ऐसे तत्व होते हैं, जिससे शरीर खासकर पेट में से विषैले तत्व साफ हो जाते हैं। यह सब नींबू में पाए जाने वाले साइट्रस के कारण होता है। इससे शरीर का खून साफ होता है। वहीं, जिन लोगों को यूरिन से जुड़ी परेशानियां होती हैं, उनके लिए नींबू बहुत फायदेमंद होता है। मेडिकल स्टडी के मुताबिक नींबू पित्त, पत्थरी को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। 
  4. स्किन को क्लियर करता है: नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह स्किन को क्लियर, हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। इससे चेहरे पर दाग-धब्बे और रिंकल्स कम होते हैं। इसके साथ ही नींबू एज स्पॉट्स और स्कार्स को हल्का करता है। इतना ही नहीं, नींबू पानी चेहरे को फ्रेश बनाए रखता है, जिससे आप हमेशा खिले-खिले दिखते हैं।
  5. एनर्जी बढ़ाता है: ढेरों विटामिन्स और मिनरल्स होने की वजह से नींबू पानी शरीर की एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है, क्योंकि साइट्रस वाले (खट्टे फल) सभी फ्रूट्स बॉडी और माइंड की एनर्जी लेवल को बूस्ट करते हैं। इसीलिए अगर आप लो या स्ट्रेस महसूस करें, तो नींबू पानी पिएं। इनता ही नहीं, नींबू की खूशबू भी शरीर के नर्वस सिस्टम में पॉज़िटिव इन्फलुएंस डालती है, जिससे पूरी बॉडी फ्रेश फील करती है।  
  6. मोटापा कम करता है: रोज़ाना सुबह गरम पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर से फैट कम होता है, क्योंकि नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसी कारण वजन कम होता है। रोज सुबह खाली पेट गरम पानी में नींबू और शहद डालकर पीने से फायदा होता है। इसीलिए हर रोज़ सुबह-सुबह नींबू पानी पीना चाहिए।  
  7. घाव जल्दी भरते हैं: नींबू में भरपूर मात्रा में एसकॉर्बिक एसिड होता है, जिससे जलने, कटने और चोट में फायदा होता है। इसीलिए अपनी चोट पर दो बूंद नींबू का रस डालें। इससे घाव जल्दी भरते हैं। इसके साथ ही एसकॉर्बिक एसिड हड्डियों, कार्टिलेज और टिश्यू के लिए अच्छा होता है। 
  8. यह कैफीन से दूर करता है: बहुत से लोगों को कॉफी और चाय बार-बार पीने की आदत होती है। ऐसे लोगों को नींबू पानी जरूर पीना चाहिए। नींबू पानी शरीर को एनर्जी देता है, जिससे चाय या कॉफी की जरूरत नहीं पड़ती। यह आदत धीरे-धीरे जाती है, इसीलिए अपनी डाइट में नींबू शामिल करें। इससे चाय-कॉफी पीने की इच्छा कम होती जाती है। 
  9. गले की खराश दूर करता है: बेमौसम होने वाली कफ और खराश की समस्या में नींबू फायदेमंद होता है। इसलिए नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए। शहद और नींबू दोनों में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो बैक्टीरिया और जर्म्स को साफ करते हैं। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE