Wednesday, October 5, 2016

पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति शुरू: केजरीवाल और कांग्रेस मांगने लगे 'सबूत'

पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस ने भी सैन्य कार्रवाई के सबूत मांगे हैं। सरकार ने कहा है कि फिलहाल कोई सबूत जारी नहीं किया जाएगा। एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी से सैन्य कार्रवाई के सबूत मांगते ही केजरीवाल पाक
मीडिया में छा गए। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। मंगलवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने स्ट्राइक को ही फर्जी बता डाला। हालांकि, कांग्रेस ने इस बयान से पल्ला झाड़ लिया। लेकिन पाक प्रोपेगेंडा के बहाने पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी सबूत मांगे। वहीं, भाजपा विरोधियों की बयानबाजी को गलत बता रही है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महज राजनीति के लिए सेना का मनोबल गिराएं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना पर भरोसा रखिए। देश की प्रतिष्ठा पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि सबूत मांगने वाले पाकिस्तान की नागरिकता ले लें। वहीं, अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल द्वारा सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। 
जनता तो वीडियो सबूत मांगेगी ही-चिदंबरम: पीएम कार्रवाई का राजनीतिक उत्तरदायित्व ले रहे हैं। जनता वीडियाे सबूत मांगेगी। यूपीए-2 के समय जनवरी 2013 में बड़ा हमला हुआ था। तब रणनीतिक अवरोध की नीति के मद्देनजर सार्वजनिक नहीं किया था। 
सर्जिकल स्ट्राइक चाहिए, पर फर्जी नहीं - निरूपम: दुनिया सवाल कर रही है। हमें सबूत देना चाहिए। जनता सर्जिकल स्ट्राइक ाहती है, लेकिन फर्जी नहीं। भाजपा राष्ट्रीय हित पर राजनीति कर रही है। सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी होती रही हैं, लेकिन हल्ला नहीं होता था। 
सबूत पेश कर पाक का पर्दाफाश करें - केजरीवाल: स्ट्राइक पर कोई संदेह नहीं है। पाक दुनिया में झूठा प्रोपेगेंडा कर रहा है। पीएम सबूत पेशकर पाक का पर्दाफाश करें। वह जो जवाब देंगे, हम साथ हैं। राजनीति मैं नहीं, भाजपा कर रही है। सबूत देने में डर क्या है? सरकार राजनीतिक दबाव में सबूत जारी नहीं करेगी। वीडियो, फोटो सहित कुछ तकनीकी सबूत सरकार के पास हैं। अभी सबूत होल्ड पर ही रहेंगे। सही मौके पर कुछ चयनित देशों या राजनयिकों को यह जरूर दिखाए जा सकते हैं। 
सर्जिकल स्ट्राइक पूरा होने से पहले ही अमेरिकी एनएसए सुसेन राइस ने भारत के एनएसए अजीत डोभाल को फोन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अमेरिकी सेटेलाइट में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की तस्वीरें भी कैद हो गई थीं। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.