Friday, December 19, 2014

स्मार्टफोन के लिए ये नौ एप्स हैं बड़े काम के

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
नया साल शुरू होने में सिर्फ कुछ दिन बाकी रह गए हैं। अगर आप नए साल जश्न मनाना चाहते हैं या कहीं जाना चाहते हैं या फिर बिना झंझट के बिल भरना चाहते हैं और फोटो या वीडियो एडिट करना चाहते हैं तो गूगल प्ले पर कई काम के ऐप्स मौजूद हैं। क्या आप भी अपने स्मार्टफोन पर फेसबुक और वॉट्सऐप ही यूज
करते रह जाते हैं? अगर ऐसा है तो शायद आप अपने मोबाइल का पूरा फायदा नहीं उठा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 9 ऐप्स के बारे में जो साल के आखिरी दिनों में बेहद काम के साबित हो सकते हैं: 
  1. Pay Bills, Recharge & Transfer: न्यू इयर के समय अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं और कोई बिल देना बकाया है तो समय की कमी के कारण इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, रिलायंस, BSNL, MTNL, टाटा डोकोमो, एयरसेल, यूनीनॉर, MTS,  वीडियोकॉन और अन्य मोबाइल सर्विसेज के रीचार्ज किए जा सकते हैं। इसके अलावा, डिश टीवी, पोस्टपेड एयरटेल लैंडलाइन बिल, आंद्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड, राजस्थान जैसे राज्यों के इलेक्ट्रिसिटी बिल भी इस ऐप की मदद से भरे जा सकते हैं। इस ऐप से मिंत्रा, बुक माई शो, जैबॉन्ग जैसी साइट्स से शॉपिंग और बुकिंग भी की जा सकती है। पेमेंट के लिए मास्टरकार्ड और वीजा डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, यूजर्स के बैंक का क्रेडिट कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐप की मदद से फ्री रीचर्ज भी यूजर्स को मिल सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉइड जिंजरब्रेड (2.3.3 वर्जन) या उससे आगे के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी। 
  2. Weather & Clock Widget Android: सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ये ऐप दुनिया भर के शहरों के मौसम की जानकारी देगा। मौसम की जानकारी में ह्यूमिडिटी, हवा का दबाव, हवा की रफ्तार, हर 15 मिनट से लेकर चार-पांच घंटे में मौसम की ऑटोमैटिक अपडेट, ये सब कुछ मिल सकता है। ये विजेट स्मार्टफोन की होम स्क्रीन पर लगाया जा सकता है। यूजर्स के स्क्रीन पर ही हफ्ते भर की मौसम की जानकारी होगी। इसमें सनराइज और सनसेट टाइम भी मिलेगा। अलग-अलग एंड्रॉइड डिवाइस और स्क्रीन साइज के हिसाब से इस विजेट का साइज भी होगा। बड़ी स्क्रीन के लिए 5x3, 5x2, 5x1 साइज और छोटी स्क्रीन के लिए 4x3, 4x2, 4x1 और 2x1 साइज मिलेगा। ये ऐप कई भाषाओं में उपलब्ध है। इस ऐप का साइज 5.5MB का है।  
  3. City Guides and Offline Maps: अगर आप नए साल में किसी नई जगह पर घूमने जाना चाहते हैं और उस जगह के बारे में जानकारी नहीं है तो ये ऐप आपकी मदद कर सकता है। इस ऐप के डाटाबेस में 150 शहरों की डिटेल्स दी गई हैं। ऑनलाइन के साथ-साथ इस ऐप के जरिए ऑफलाइन मोड में भी किसी शहर की जानकारी पाई जा सकती है। किसी शहर में कहा होटल हैं, टूरिस्ट स्पॉट हैं, स्पोर्ट्स सेंटर, फिटनेस सेंटर, आर्ट गैलरी, बार, पब, नाइटलाइफ, कॉन्सर्ट, थिएटर्स, रेल्वे स्टेशन, बस स्टॉप, एयरपोर्ट यहां तक की कहां फ्री वाई-फाई जोन है इसके बारे में भी जानकारी इस ऐप के जरिए मिल सकती है। इस ऐप का साइज गैजेट पर कितना होगा ये डाउनलोड करने वाले यूजर के डिवाइस पर निर्भर करेगा। अगर आप भी इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए एंड्रॉइड जिंजरब्रेड (2.2 वर्जन) या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी। 
  4. Saavn: Saavn की म्यूजिक सर्विस के पास 1 मिलियन से ज्यादा म्यूजिक ट्रेक हैं। यह 11 भाषाओं में गाने उपलब्ध करा रहा है। ये भाषाएं है हिंदी, तमिल, तेलगु, पंजाबी, इंग्लिश, मराठी, कन्नड़, मलयाली, बंगाली, गुजराती और भोजपुरी। Saavn Pro ऑफलाइन सर्विस है। इसे गूगल प्ले या iTune स्टोर से 120 रुपए में देकर इंडिया में हर महीने खरीदा जा सकता है। गूगल प्ले पर ये फ्री में डाउनलोड के लिए तो उपलब्ध है, लेकिन गानों का डाटाबेस बढ़ाने के लिए ऐप के जरिए खरीदारी करनी होगी। इस ऐप की मदद से गाने ऑन डिमांड प्ले किए जा सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स को हाई-क्वालिटी ऑडियो सर्विस मिलती है। सावन ऐप से गाने डाउनलोड कर ऑफलाइन भी सुने जा सकते हैं। इसके अलावा, इस ऐप का साइज डाउनलोड करने वाले यूजर के डिवाइस पर निर्भर करता है।  
  5. Magisto Video Editor & Maker: ये एंड्रॉइड ऐप यूजर्स द्वारा विए गए सिलेक्टेड वीडियोज को अपने आप मूवीज में बदल देता है। इसमें यूजर्स अपने हिसाब के एनिमेशन, ग्राफिक इफेक्ट्स, म्यूजिक डाल सकते हैं। इसके लिए सिर्फ कुछ मिनटों का टाइम ही लगेगा। फोन में मौजूद वीडियोज के अलावा इस ऐप के जरिए वीडियो शूट भी किए जा सकते हैं। स्टॉप मोशन के लिए स्टिल फोटोज को सिलेक्ट कर उसमें म्यूजिक और इफेक्ट्स भी डाले जा सकते हैं। हालांकि, मूवीज को सेव करने के लिए यूजर्स को पास मैजिस्टो का आधिकारिक अकाउंट होना चाहिए। इस ऐप के जरिए बर्थडे ग्रीटिंग कार्ड से लेकर वेडिंग फोटो मूवी तक बहुत कुछ बनाया जा सकता है। इस ऐप की मदद से 15 सेकंड की मूवीज सीधे इंस्टाग्राम पर भी शेयर की जा सकती हैं। इस ऐप के फ्री वर्जन में यूजर्स को कई फीचर्स नहीं मिलेंगे जिसके लिए उन्हें प्रीमियम चुकाना होगा। गूगल प्ले से इसे अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। 
  6. Airtel pocket TV: इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को सब्सक्राइब करना होगा। इसके लिए पहली बार में 60 रुपए लगेंगे। एयरटेल का दावा है कि इसके बाद सब्सक्राइबर्स 150 टीवी चैनल लाइव देख पाएंगे। इनमें किसी भी शो के एपिसोड से लेकर लाइव टीवी तक सबकुछ मौजूद रहेगा। किसी भी शो को रिकॉर्ड कर बाद में भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, ये ऐप यूजर्स को हैंडसेट पर मूवीज और वीडियोज देखने की भी सुविधा देता है। पॉकेट टीवी की वीडियो लाइब्रेरी में करीब 10,000 वीडियोज मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि ऐप को इंटरनेट बैंडविड्थ के अनुसार वीडियो स्ट्रीम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस ऐप का एक और फायदा ये है कि इसमें जेनर के हिसाब से कंटेंट देखा जा सकता है। पॉकेट टीवी में प्रोग्राम गाइड भी है। ये गाइड स्मार्टफोन में पॉपुलर वीडियो की लिस्ट देगा। एंड्रॉइड फ्रोयो (2.2 वर्जन) या उससे आगे के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी। 
  7. Indian Recipes Offline: यदि आप नॉर्थ इंडियन फूड या फिर साउथ इंडियन कुजिन पसंद करते हैं, तो Indian Recipes Offline ऐप का यूज एंड्रॉइड डिवाइस पर कर सकते हैं। इंडियन क्लासिक रेसिपी ऑफलाइन उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए आप चाइनीज, कॉन्टिनेंटल और थाई कुजिन भी तैयार कर सकते हैं। इस ऐप पर सबसे ज्यादा इंडियन फूड्स और रेसिपी का कलेक्शन है। इस ऐप में 10000 से ज्यादा मास्टर शेफ रेसिपी 6 कैटेगरी में उपलब्ध है। ये 6 कैटेगरी हैं वेगन, वेजिटेरियन, ड्रिंक्स, डेजर्ट, स्नैक्स और स्वीट्स। आप आसानी से कैटेगरी के हिसाब से अपनी पसंद का खाना बना सकते हैं। इस ऐप का साइज 9.3 MB का है। अगर आप भी इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए एंड्रॉइड फ्रोयो (2.2 वर्जन) या उससे आगे के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।  
  8. Easy Battery Saver: यदि आप लगातार बैटरी की समस्या से जूझ रहे हैं और अपने डिवाइस को दिन में सिर्फ एक ही बार चार्ज करना चाहते हैं तो आपको Easy Battery Saver ऐप यूज करना चाहिए। इस एंड्रॉइड ऐप को बैटरी की लाइफ सेव करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। आप जनरल सेविंग मोड, सुपर पॉवर सेविंग मोड, एडवांस कस्टमाइस्ड मोड और नॉर्मल मोड, इन चार ऑप्शन्स में से किसी एक का उपयोग कर बैटरी की लाइफ बचा सकते हैं। यह ऐप यूजर फ्रेंडली है और इसे ऑपरेट करना भी आसान है। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। अलग-अलग मोड्स में सेटिंग्स भी बदल जाती हैं। जैसे सुपर पावर सेविंग मोड से फोन के स्टैंडबाय टाइम पर असर पड़ेगा और जनरल सेविंग मोज में नेटवर्क कंट्रोल, स्क्रीन ब्राइटनेस जैसी चीजों को देखा जाएगा। इस ऐप का साइज 1.8MB का है। इसे डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉइड जिंजरब्रेड (2.2 वर्जन) या उससे आगे के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।  
  9. Indian Rail Enquiry: ये ऐप ई-फिनाइट (e-finite) द्वारा बनाया गया है। इस फ्री ऐप के जरिए यूजर्स PNR स्टेटस से लेकर ट्रेन स्टेटस, ट्रेन शेड्यूल, IRCTC द्वारा टिकट बुकिंग की सुविधा, सीट स्टेटस, ऑफलाइन PNR स्टेटस चेक करना, दो स्टेशन के बीच ट्रेन्स का पता लगाने जैसे काम किए जा सकते हैं। इस ऐप के जरिए यूजर्स ट्रेन में कितना किराया लगेगा इसकी जानकारी भी ले सकते हैं। इसे अब तक 500,000 से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इस ऐप का साइज 1.3MB का है। इसके अलावा, इसे डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉइड जिंजरब्रेड (2.3 वर्जन) या उससे आगे के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.