Wednesday, December 24, 2014

ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले टॉप-10 पदार्थ

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
देश और इलाके के अनुसार रेसिपी चाहे बदल जाए, लेकिन खाने की बेसिक सामग्रियों में ज्यादा बदलाव नहीं होता। भारत हो चीन हो या अमेरिका हर जगह के लोग खाने के लिए कुछ मुख्य अनाजों और सब्जियों पर निर्भर रहते हैं। दिन-रात मेहनत कर किसान इन अनाजों और फलों की पैदावार करते हैं, जिससे पूरी मानव जाति का पोषण होता है। 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं टॉप टेन फसलों की एक लिस्ट, जिन पर पूरा मानव समाज निर्भर है:
  1. Plantains (केला): टॉप 10 सबसे महत्वपूर्ण फसलों की लिस्ट में प्लान्टाइन्स (एक प्रकार का केला) दसवें स्थान पर है। यह केले की एक प्रजाति है, जिसे पकाकर सब्जी या अन्य व्यंजन बनाए जाते हैं। आम केले कि तुलना यह कम मीठा होता है। भारत, पाकिस्तान से लेकर अफ्रीका और ब्राजील तक केले की खेती की जाती है। अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई गरीब देशों के लोगों के लिए केला पोषण का सबसे बड़ा स्रोत है।  
  2. यम्स (Yams): टॉप 10 सबसे महत्वपूर्ण फसलों की लिस्ट में यम्स नौवे स्थान पर है। अफ्रीका के लोग इसे सब्जी के रूप में खाते हैं। सबसे अधिक यम्स पश्चिम और मध्य अफ्रीका में पैदा किया जाता है। नाईजीरिया यम्स के उत्पादन में सबसे आगे है। यह आलू के आकार से लेकर पांच फीट तक लंबा और 60 किलो वजनी हो सकता है। इसे सूखे और कम सिंचाई वाले इलाकों में भी उगाया जा सकता है।  
  3. ज्वार (Sorghum): टॉप 10 की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर ज्वार ने जगह बनाया है। इस मोटे अनाज को पहले गरीबों का भोजन माना जाता था, आज बिस्किट और कई अन्य खाद्य उत्पादों में ज्वार का खूब इस्तेमाल होता है। यह पूरी दुनिया में पांचवां सबसे महत्वपूर्ण अनाज है। इसकी खेती कम पानी वाले इलाके में भी की जा सकती है।  
  4. स्वीट पोटैटो (Sweet potatoes): स्वीट पोटैटो ने टॉप 10 महत्वपूर्ण फसलों की लिस्ट में सातवे स्थान पर जगह बनाया है। दक्षिण अमेरिका में स्वीट पोटैटो की खेती की शुरुआत हुई थी। स्वीट पोटैटो का सबसे अधिक उत्पादन चीन में होता है। यह प्रोटीन, विटामिन A, विटामिन C, लोहा और कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत है।  
  5. सोयाबीन (Soybean): टॉप 10 फसलों की इस लिस्ट में सोयाबीन छठे स्थान पर है। यह खाद्य तेल का मुख्य स्त्रोत है। इसके साथ ही तेल निकालने के बाद बची खली का इस्तेमाल सब्जी के रूप में भी किया जाता है। सोयाबीन का तेल एमीनो एसिड और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। मध्यप्रदेश को सोया प्रदेश भी कहते हैं। यहां देश में सबसे अधिक सोयाबीन की खेती की जाती है।  
  6. कसावा (Cassava): टॉप टेन फसलों की लिस्ट में पांचवे नं. पर कसावा है। यह मुख्य रूप से अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में उगाया जाता है। सूखे और कठिन हालात में भी कसावा की खेती की जा सकती है। यही कारण है कि यह अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के गरीबों का मुख्य भोजन है।   
  7. आलू: टॉप टेन की लिस्ट में चौथे नंबर पर आए आलू के बिना सब्जी की कल्पना भी मुश्किल है। आलू की खेती सबसे पहले दक्षिण अमेरिका में की गई थी। सोलहवीं शताब्दी में स्पेन के लोग इसे यूरोप लेकर आए और इसके बाद यह पूरी दुनिया में फैल गया। आलू की सबसे अधिक पैदावार चीन में होती है।    
  8. चावल: चावल दुनिया में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला अनाज है। टॉप टेन की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आने वाला चावल भारत, पाकिस्तान, चीन और अन्य एशियाई देशों में रहने वाले करोड़ों लोगों का मुख्य भोजन है। चावल गर्म और अधिक वर्षा वाले इलाकों में उगाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के एक रिसर्च के अनुसार एक किलोग्राम चावल उगाने में करीब 2 हजार लीटर पानी की जरूरत होती है।  
  9. गेहूं: लिस्ट में दूसरे नं. पर गेहूं ने जगह बनाया है। ऐसा माना जाता है कि गेहूं से ही खेती की शुरुआत हुई है। आदी मानव भोजन की तलाश में जंगल में भटकते थे। उन्हें कुछ ऐसे घास के फलों के बारे में पता था, जिसे खाया जा सके। महिलाएं घास से दाने निकालती थी और उन्हें कूट कर खाने लायक बनाती थी। हिलाओं ने गेहूं के उन प्राचीन प्रजातियों की खेती शुरू की थी जो आज के गेहूं के रूप में विकसित हुई हैं।  
  10. मक्का: टॉप टेन फसलों की लिस्ट में मक्का पहले स्थान पर है। दुनिया में सबसे अधिक मक्का की खेती होती है। चावल और गेहूं की तुलना में इसकी उपज भी ज्यादा होती है। मक्के का इस्तेमाल रोटी बनाने से लेकर, पॉपकॉर्न और पशुओं के दाने के रूप में भी किया जाता है।
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.