Wednesday, December 3, 2014

सर्दियों में हाथ पैर ठन्डे रहें तो ये उपाय करें

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
जैसे ही सर्दियां शुरू होती है दिन खुशनुमा हो जाता है, गर्म कपड़े निकलने शुरू हो जाते हैं। आपके ठंडे हाथ और पैर आपको सर्दियों के आने का संकेत देने लगते हैं। शुरुआती सर्दियों में यह अच्छा लगता है, लेकिन अगर यह आपके लिए परेशानी बन जाए तो पूरी सर्दियों का मजा ही किरकिरा हो जाता है। लेकिन क्या हाथ व पैरों के ठंडे रहने की वजह हमेशा ठंडा मौसम ही होता है? या फिर इसके पीछे कुछ और कारण भी हो सकते हैं? आज हम आपको हाथ-पैर ठंडे होने के कारणों के बारे में बता रहे हैं। अगर आपको भी इस तरह की दिक्कत है तो आपके लिए यह जानना ज़रूरी है। आइए जानते हैं कारण और निवारण:
  1. ठंडे मौसम के कारण: यह सही है कि आपके आसपास का तापमान स्वाभाविक रूप से आपके हाथ व पैरों को ठंडा कर सकता है। हालांकि, यह किसी चिकित्‍सकीय परिस्थिति के कारण भी हो सकता है। यहां तक कि कमजोर नर्वस सिस्टम होने और हाथ या पैर में छोटी ब्लड सेल्स के कारण भी ऐसा हो सकता है। 
  2. अन्य कारण: यदि सर्दियों के मौसम में कभी-कभी ही आपके हाथ व पैर ठंडे रहते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन पूरे मौसम या साल लगातार हाथ व पैर ठंडे रहें (अधिकांशतः सर्दियों में) तो शायद आपके लिए यह शोचनीय हो सकता है, क्योंकि इसके पीछे मधुमेह, कमज़ोर रक्त परिसंचरण, ल्यूपस, थायराइड, रेनॉड'स रोग, तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार, एनीमिया, त्वग्काठिन्य और शीतदंश (scleroderma and frostbite) आदि बीमारियां हो सकती हैं। 
  3. फ्रॉस्टबाइट (Frostbite): हालांकि, ये कारण बहुत ही कम होता है, लेकिन फ्रॉस्टबाइट के कारण भी हमेशा हाथ व पैर ठंडे रहते हैं। गंभीर फ्रॉस्टबाइट मांसपेशियों, टेन्डोन्स, रक्त वाहिकाओं तथा नसों को नुकसान पहुंचाने लगता है और हाथ व पैर ठंडे होने लगते हैं। 
  4. एनीमिया: इसका एक और संभावित कारण एनीमिया भी हो सकता है। शरीर में आयरन की कमी के लक्षणों में हाथ व पैरों का ठंडा रहना भी शामिल होता है। तो यदि आपके हाथ-पैर लगातार ठंडे रहते हैं, तो आपको अपने आयरन के स्तर की जांच करानी चाहिए। इसके अलावा, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के चयन के लिए अपने आहार विशेषज्ञ से संपर्क करें। 
  5. रेनॉड'स रोग (Raynaud's Disease): इस स्थिति में उंगलियों की धमनियों व पैर की उंगलियों में रक्त की आपूर्ति सीमित हो जाती है। थोड़े समय के बाद रक्त की आपूर्ति सामान्य हो सकती है। हालांकि, ऐसे भी इनमें दर्द व अकड़न हो सकती है। ये समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होती है। 
  6. ब्लडप्रेशर और शुगर: शुगर और हाई ब्लड प्रेशर, दोनों ही स्थितियां ब्लड सेल्स को प्रभावित करती हैं। इसके चलते हाथ और पैर में ठीक से ब्लड नहीं पहुंच पाता। इस कारण हाथ व पैर ठंडे हो जाते हैं। तो हाथ व पैर ठंडे रहने की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि ऐसा शुगर और ब्लड प्रेशर के कारण भी हो सकता है। 
क्या करें: अपने डॉक्टर के साथ इस दिकक्त को लेकर चर्चा के अलावा, आपको अपनी जीवन शैली में भी कुछ परिवर्तन करना चाहिए। धूम्रपान बंद करें, साथ ही शराब और कैफीन का सेवन भी कम कर दें, क्योंकि ये बीमारी को और ज्यादा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ आहार और अपने भोजन में अधिक विटामिन और खनिज लें।
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.