Sunday, April 5, 2015

कम्प्यूटर शिक्षकों ने फिर दी चेतावनी, लैब सहायकों ने मांगे 15 हजार मासिक



साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field. 

रोहतक में टी सी गुप्ता: हरियाणा के 200 सरकारी स्कूल जुड़ेंगे CBSE से



साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.

बिना मान्यता के डिग्रियां: ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी का प्रो-चांसलर पकड़ा

फर्जी डिग्रियां बेचने के आरोप में मानसा पुलिस ने दि ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी आफ नागालैंड के प्रो-चांसलर समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से रिकार्ड, जाली डिग्रियां भी कब्जे में ले ली हैं। मानसा पुलिस ने दावा किया है कि यह डिग्रिया बेचकर बनाई गई करोड़ों रुपये की जायदाद व अन्य रिकार्ड भी जल्द ही अटैच कर ली जाएगी। अभी पुलिस ने यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर को पांच दिनों का पुलिस व बाकी को ज्यूडीशियल रिमांड पर भेज दिया है। Post published at www.nareshjangra.blogspot.com शनिवार को प्रेस

मांगों को लेकर अध्यापक संघ मिला शिक्षा बोर्ड सचिव से

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान वजीर सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड प्रशासन से मिला। बोर्ड प्रशासन का नेतृत्व पंकज आईएएस ने किया तथा अध्यापक संघ की ओर से राज्य महासचिव सीएन भारती ने मांग पत्र रखा। महासचिव ने कहा कि बैठक में सेमेस्टर प्रणाली समाप्त करने, डीए सरकार के नियमानुसार देने, दूर दराज के परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न-पत्र तथा उत्तर-पुस्तिकओं को केन्द्र से इकट्ठी पर 10 दिन में योजना बनाने आदि मांगे रखी। डीएड प्रशिक्षु छात्रों को बिल देने पर मानदेय दिए जाने, पूर्व निर्णयानुसार भविष्य में सुपरवाईजर की ड्यूटी खंड से बाहर व केन्द्र

स्कूल का विज्ञापन: बच्चों से ही बंटवा दिए गलियों में इश्तिहार

खबर हरियाणा के फतेहाबाद जिले से है। कहा जाता है कि स्कूलों में बच्चे का भविष्य तैयार होता है। मगर सच यह भी है कि बच्चों के हाथों स्कूलों का भी भविष्य बनाया जाता है। ऐसा ही नजारा गढ़ी मोहल्ला एरिया में देखने को मिला, जहां बच्चे एक निजी स्कूल के इश्तिहार बांटते नजर आए। इश्तिहार पर लिखा हुआ था कि हमारे स्कूल में दाखिले शुरू हो चुके हैं, अपने बच्चों के दाखिले करवाएं। अपने स्कूल के प्रचार प्रसार की यह तरकीब इस क्षेत्र के

134A को लेकर शिक्षा विभाग सख्त: जारी हुआ दाखिलों का शेड्यूल

यदि सब कुछ ठीक-ठाक चला तो इस बार निजी स्कूलों में गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को दाखिला मिल जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं और शेड्यूल भी निर्धारित कर दिया गया है। शिक्षा सत्र 2015-16 में दाखिलों को लेकर स्कूल एजुकेशन के मुख्य सचिव की ओर से सभी जिलों को पत्र भेजा गया है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्र में कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार नियम 134-ए को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए

आईटीआई में वेल्डिंग सिलिंडर फटा, प्रशिक्षक और दो छात्रों की मृत्यु

कुरुक्षेत्र जिले के झांसा रोड स्थित हिंगाखेड़ी गांव के समीप ज्ञान गंगा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में वेल्डिंग सिलेंडर फटने से एक प्रशिक्षक व दो छात्रों की मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि तीनों के चिथड़े उड़ गए। विस्फोट में एक महिला सहित चार लोग घायल भी हो गए। इनमें तीन को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट से पूरे केंद्र में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया गया। Post published at www.nareshjangra.blogspot.com शनिवार को ज्ञान गंगा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में करीब पौने 11 बजे कैथल के बंदराना गांव निवासी प्रशिक्षक कुलदीप, वेल्डर ट्रेड के छात्र धुराली निवासी रवि व अंबाला जिले के उगाला निवासी राहुल काम कर रहे थे। इसी दौरान वेल्डिंग के सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे कुलदीप, रवि व राहुल के चिथड़े उड़ गए। केंद्र के साथ लगते खेतों में मृतकों के अंगों की तलाश की गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों के अंगों को एकत्रित किया गया। वहीं वर्कशाप के बाहर काम कर रही हिंगाखेड़ी निवासी ममता, भूषण, सलपानी कलां निवासी चमकार व प्रशिक्षक जसमेर गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि संस्थान की बिल्डिंग तथा आसपास गांवों के मकानों की खिड़कियों के शीशे चटक गए। विस्फोट के बाद केंद्र से उठे धुएं को देख ग्रामीण वहां दौड़े। घायल ममता, भूषण व चमकार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि प्रशिक्षक जसमेर की हालत खतरे से बाहर है। एफएसएल मधुबन के सह निदेशक जीआर जैन व अशोक वर्मा की टीम ने मौके पर पहुंच कर सुबूत जुटाए। पुलिस ने मौके से सिलेंडर, वेल्डिंग गन व मीटर को कब्जे में लेकर जांच के लिए एफएसएल मधुबन भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह के अनुसार वेल्डिंग गन या सिलेंडर लीक होने से यह हादसा हुआ है। एफएसएल टीम ने मौके से सुबूत जुटाए हैं, जिनकी जांच के बाद विस्फोट के सही कारण का खुलासा हो पाएगा। विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, सांसद राजकुमार सैनी, विधायक सुभाष सुधा मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए। 
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.
 

Saturday, April 4, 2015

सावधान: आमरस (मैंगो जूस) में ऐसे होती है मिलावट

गर्मी का मौसम आते ही शहरों में आम के ज्यूस की दुकानें सज जाती हैं। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि अभी बाजार में देसी आम पहुंचे भी नहीं हैं, लेकिन जगह-जगह आमरस की दुकानें लग चुकी हैं और आमरस भी मात्र 5 से 10 रुपए में मिल रहा है। सस्ते दाम में स्वादयुक्त आमरस पीने की ललक लोगों को इनकी ओर खींच रही है। इसी के चलते वडोदरा में खाद्य विभाग ने गुरूवार को आमरस के

CRP कार्यशाला: टी सी गुप्ता ने क्या कहा हिसार में

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का उत्थान जरूरी है। प्रति बच्चा प्राइवेट स्कूलों से दोगुना खर्च के बाद भी बच्चों को अक्षर ज्ञान तक नहीं है। यह चिंता कक्षा तत्परता कार्यक्रम कार्यशाला के दौरान प्रधान सचिव टीसी गुप्ता ने व्यक्त की। गुप्ता ने बताया कि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जब तक शिक्षक गंभीर नहीं होंगे, किसी भी सूरत में शिक्षा स्तर में सुधार नहीं हो सकता है। यही वजह है कि पूर्व की अपरिपक्व शिक्षा नीतियों के

आयोग द्वारा भर्ती में धांधली का आरोप लगा किया आत्मदाह का प्रयास

पीसीएस प्री परीक्षा का पेपर आउट होने के बाद शुरू हुआ बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। परीक्षा निरस्त करने, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को बर्खास्त करने और भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में एमए प्रथम वर्ष के छात्र रजनीश सिंह ने छात्रसंघ भवन के सामने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। छात्र प्रतापगढ़ का रहने वाला है

बदले नियम: बिना DL के नहीं होगा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन

वाहन खरीदने के लिए जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होने जा रहा है। परिवहन विभाग के नए सॉफ्टवेयर में वाहन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन फार्म में डीएल नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा। केंद्रीय आईटी टीम ने आरटीओ ऑफिस गाजियाबाद में इस साफ्टवेयर को चेक करने के बाद नया नियम लागू करने की तैयारी कर ली है। यूपी के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने भी इस पर सहमति दे दी है हालांकि वह इसमें थोड़े संशोधन की बात कर रहे हैं। दरअसल, वाहन खरीदने वालों को अब तक

हिसार या सिरसा में बन सकता है उत्तर भारत का दूसरा बागवानी विश्वविद्यालय

हरियाणा में बागवानी विश्वविद्यालय खोलने की कवायद तेज हो गई है। बागवानी निदेशालय ने विश्वविद्यालय के लिए भूमि चिह्नित कर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। निदेशालय की ओर से हर जिले में भूमि की पहचान की गई है। राज्य सरकार दिल्ली से सटे गुड़गांव, फरीदाबाद या पलवल में बागवानी विश्वविद्यालय खोलना चाहती है, ताकि कनेक्टिविटी की दिक्कत पैदा न हो सके, लेकिन बागवानी निदेशालय ने हिसार व सिरसा समेत उन जिलों पर भी विचार करने को कहा है, जहां अनुसंधान

मिड डे मील अब केवल गैस सिलिंडर से ही बनेगा

सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बनने वाला मिड-डे-मील भोजन केवल गैस सिलेंडरों पर ही पकेगा। किसी अन्य संसाधन पर इसे नहीं बनाया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ मौलिक शिक्षा विभाग कार्रवाई भी करेगा। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी कर स्पष्ट किया है कि मिड-डे-मील को केवल गैस सिलेंडरों पर ही बनाया जाए ताकि इसकी गुणवत्ता बेहतर रह सके। Post published at www.nareshjangra.blogspot.com काबिल-ए-जिक्र है, कि

Friday, April 3, 2015

अपने पुराने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स इन साइट्स पर बेचें

टेक वर्ल्ड में आए दिन नए गैजेट लॉन्च हो रहे हैं। कम पैसों में दमदार टेक्नोलॉजी वाले ये गैजेट किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं। इन गैजेट्स को खरीदने के लिए कई ऑनलाइन वेबसाइट भी हैं, जो कई अच्छे ऑफर के साथ गैजेट्स को सेल करती हैं। दूसरी तरफ, कुछ वेबसाइट ऐसी भी हैं जो नए गैजेट्स को सेल तो करती ही हैं, साथ ही नए-पुराने गैजेट्स को भी खरीदती और बेचती हैं। ये साइट्स पूरी तरह गैजेट बेस्ड हैं। कहने को, पुराने गैजेट OLX, क्विकर जैसी साइट्स

भ्रामक विज्ञापनों की शिकायत करें इस वेबसाइट पर

भ्रामक विज्ञापनों के जरिए उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाली कंपनियों की शिकायत करना अब आसान हो गया है। केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एक वेबसाइट की शुरूआत की है, जिस पर ऐसे विज्ञापनों की शिकायत की जा सकती है। इसमें एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल आफ इंडिया (ASCI) को भी भागीदार बनाया गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कुछ समय पररव ही Grievance Against Misleading Advertisement (gama.gov.in) पोर्टल की शुरूआत की। Post published at www.nareshjangra.blogspot.com इस पर यूं तो किसी भी क्षेत्र से जुड़े भ्रामक

बिना मान्यता कक्षाएं चलाई तो दो साल की पाबंदी

छठी, नौवीं व ग्याहरवीं की कक्षाएं चलाने के लिए सीबीएसई से मान्यता के लिए आवेदन कर चुके स्कूल संभल जाएं। यदि वह आवेदन करने के नाम पर कक्षाएं चलाएंगे तो उन पर मान्यता लेने के लिए दो साल की पाबंदी लग सकती है। ये चेतावनी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देशभर से छठी, नौवीं व ग्याहरवीं की कक्षाएं चलाने के लिए मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूूलों को दी है। Post published at www.nareshjangra.blogspot.com सीबीएसई ने नोटिस जारी कर कहा है कि स्कूलों ने मिडिल क्लास, सेकेंडरी स्तर तक प्रोविजनल एफिलिएशन व सीनियर सेकेंडरी क्लासेज के अपग्रेडेशन को मान्यता लेने के लिए

पुराने स्कूल की सेवा जोड़कर पेंशन देने का आदेश

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस जितेंद्र चौहान की बेंच ने एक अहम फैसले में कहा है कि संस्थान बदलने से सरकारी सहायता प्राप्त पद की प्रकृति नहीं बदलती। यह टिप्पणी एक अध्यापक की पेंशन तय करते वक्त उसे एक अन्य स्कूल में दी गई सेवा का लाभ न मिलने पर की गई है। बेंच ने आदेश दिया है कि अध्यापक की पेंशन चार महीने में दोबारा तय की जाए और ऐसा करते वक्त पुराने स्कूल की सेवा अवधि भी

लापरवाही: 2200 शिक्षकों का 26 करोड़ का बजट हुआ लैप्स

सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही व लेटलतीफी के चलते प्रदेशभर के एडिड स्कूल शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए आई 26 करोड़ रुपये की ग्रांट लैप्स हो गई है, लिहाजा अब प्रदेशभर के 204 एडिड स्कूलों के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने का आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हालात यह हैं कि प्रदेशभर में लगभग हर एडिड स्कूल में कार्यरत कर्मचारी को पिछले करीब 6 माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी विद्यालय हैं जहां पिछले 8, 9, 10 और 11 माह से वेतन नहीं मिल पाया है। दरअसल

पाठ्यक्रम में बदलाव: अब बच्चे मोदी सरकार के बारे में भी पढ़ेंगे

देशभर में 12वीं कक्षा में अब एनडीए-2014 की सरकार भी पढ़ाई का हिस्सा होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2015-16 में 11वीं-12वीं के लिए जो पाठ्यक्रम फाइनल किया है, उसमें कुछ विषयों में नए टॉपिक जोड़े गए हैं तो कुछ विषयों के हिस्सों को हटाया भी गया है। साथ ही अंकों व प्रश्नों के वेटेज में भी बदलाव किया गया है। बोर्ड ने इन बदलावों की जानकारी स्कूल

पार्ट टाइम कर्मी लगा नहीं सकते, बच्चों से सफाई करवानी नहीं: कौन करे सरकारी स्कूलों की सफाई

सरकारी स्कूलों में सुबह आकर सफाई करने वालों की कमी भविष्य में भी जारी रहती दिखाई दे रही है। नियमित कर्मचारियों की भर्ती न होने तक इसका कोई समाधान नहीं हो सकता। यह अनुमान नहीं है कि नियमित भर्ती कब तक हो पाएगी। शिक्षा निदेशालय ने एक पत्र के जवाब में लिखित रूप से कहा है कि फिलहाल स्कूलों में पार्ट टाईम सफाई कर्मचारी भर्ती करने की कोई गुंजाइश नहीं है। शिक्षकों ने मांग रखी थी कि स्वच्छ भारत अभियान को देखते हुए

अब केन्या में विश्वविद्यालय पर आतंकी हमला: धर्म पूछ-पूछ कर गोलियों से भूना

केन्या का गेरिसा विश्वविद्यालय गुरुवार को गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सुबह के करीब पांच बजे कुछ बंदूकधारी सोमालिया की सीमा से सटे इस विश्वविद्यालय परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए घुस गए। इनके हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य घायल हो गए। अल कायदा से जुड़े आतंकी संगठन अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

स्कूली खिलाड़ियों के लिए अच्छे दिन: अब किट और डाइट की राशि मिलेगी ज्यादा

स्कूली प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अब खुराक की राशि बढ़ी हुई मिलेगी। साथ ही राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स किट की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से हर साल स्कूल स्तरीय खेलों का आयोजन किया जाता है। ब्लाक को छोड़कर जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले बच्चों को डाइट की राशि मिलती है। जिला

रूबी चौधरी फंसी, अन्यों को भी फंसाया: IAS प्रशिक्षण अकादमी में भी भ्रष्टाचार

मसूरी में आइएएस अधिकारियों को प्रशिक्षित करने वाले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी (एलबीएसएटीआइ) में छह माह से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रही महिला रूबी चौधरी ने गुरुवार को एकाएक मीडिया के सामने आकर अकादमी के उपनिदेशक सौरभ जैन पर गंभीर आरोप जड़ दिए। आरोपों से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। रूबी ने आरोप लगाया कि उपनिदेशक ने उससे अकादमी में लाइब्रेरियन की नौकरी दिलाने के एवज में 20 लाख रुपये मांगे थे और उसने पांच लाख रुपये बतौर पेशगी दे भी दिए। Post published at www.nareshjangra.blogspot.com उपनिदेशक से उसकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के निजी सचिव (पीए) ने कराई थी। महिला ने पीए

गोरी चमड़ी वाली टिप्पणी पर बुरे फंसे गिरिराज, कोर्ट ने एफआईआर का दिया आदेश

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुजफ्फरपुर, बिहार की अदालत ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। तिरहुत प्रमंडल के कांग्रेस प्रवक्ता संजय कुमार की अपील पर गुरुवार को अदालत ने केंद्रीय मध्यम एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ यह आदेश दिया। टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गिरिराज सिंह के पुतले फूंके। इससे

9870 जेबीटी भर्ती: अंगूठा जांच नहीं करवाई तो नपेंगे नवचयनित अभ्यर्थी

उम्मीदवारों के अंगूठों के निशान को लेकर विवादों में चली आ रही जेबीटी भर्ती पर मनोहर सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। अंगूठा जांच में शामिल न होने वाले चयनित अभ्यर्थियों के विरुद्ध सरकार कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग को उम्मीदवारों की जेबीटी पात्रता निरस्त करने की सिफारिश स्कूल शिक्षा विभाग करेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। Post published at www.nareshjangra.blogspot.com  पांच बार मौका देने के बावजूद लगभग 4500 उम्मीदवारों ने अभी तक अंगूठों के निशान व अपने हस्ताक्षर जांच समितियों को नहीं दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग अभी तक जांच न कराने वाले चयनित उम्मीदवारों को एक अंतिम मौका देने जा रहा है। 9 व दस

अब एक क्लिक और विद्यार्थियों की कोई भी परेशानी दूर

देशभर के विश्वविद्यालयों में इस सत्र से विद्यार्थियों को दाखिले के लिए परेशानी नहीं ङोलनी होगी, क्योंकि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने अपनी वेबसाइट पर विद्यार्थी शिकायत समाधान पोर्टल शुरू किया है। इसके जरिये विद्यार्थी अब एक क्लिक से सीधे यूजीसी से विश्वविद्यालय में दाखिला न होने की शिकायत कर सकेंगे। कहीं न कहीं उनके द्वारा की गई शिकायत के आधार पर विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालयों में सीटें भी बढ़ सकेंगी। Post published at www.nareshjangra.blogspot.com यूजीसी की इस पहल से विद्यार्थियों की हर शिकायत का 15 दिन के अंदर-अंदर

Thursday, April 2, 2015

स्मार्टफोन यूजर बनें स्मार्ट: न करें ये छह गलतियां

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
महंगे गैजेट इस्तेमाल करना भला किसे पसंद नहीं होता लेकिन कम ही लोग इन गैजेट्स का सही ध्यान रख पाते हैं। ऐसे में गैजेट्स का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता। हम आपको बता रहे हैं उन छह गलतियों के बारे में जिन्हें आप इग्नोर करते हैं। इन गलतियों को सुधार लें तो आप अपने गैजेट का बेहतर इस्तेमाल पर पाएंगे। 
  1. कैमरा लेंस की सफाई ना करना: कैमरा का लेंस धूल और गंदगी को अपनी तरफ खींचता है। ऐसे में रियर

टेक्नो टिप्स: ऐसे करें अवांछनीय वेबसाइट को ब्लॉक

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
पर्सनल कम्प्यूटर पर वेबसाइस्ट ब्लॉक करने के कई कारण हो सकते हैं। किसी साइट से वायरस आता हो, बच्चों के कारण आप किसी साइट को ब्लॉक करना हो, या फिर आप अपने डाटा को किसी और की पहुंच से दूर रखना चालते हैं। कारण चाहे जो भी हो हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान तरीके जिससे आप अपने कम्प्यूटर पर अनवॉन्टेड साइट्स को

छह टिप्स एक अच्छी शेव पाने के

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
हमें मालूम है कि जब आपकी शेव खराब हो जाती है तो कैसा लगता है. खराब शेव का दुख और दूसरा छोटे-छोटे बालों की वजह से चेहरे पर होने वाले पैचेज़ काफी तकलीफ देने वाले होते हैं. अगर यहीं दुख आपकी ज़िदगी का एक हिस्सा सा बन गया है तो हमारे बताएं इन 6 टिप्स को अपनाएं और हर बार पाएं एक परफेक्ट शेव (अगर आपके पापा नाई हैं या थे, तो