Tuesday, November 25, 2014

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज और फूड्स

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
ठंड में देर से उठना, सुस्ती और आलस आपके वर्कआउट रूटीन को बिगाड़ देता है। इससे पुराने मौसम में बनाई गई सेहत बिगड़ने लगती है। जबकि अगर आप ठंड में भी सही से वर्कआउट करते हैं तो आप फिटनेस को और भी बेहतर बना सकते हैं। आज हम आपको फिटनेस के लिए ठंड के मौसम से जुड़े फायदों के बारे में बता रहे हैं। 

  • ज्यादा कैलोरी बर्न: गर्मी की तुलना में ठंड के मौसम में ज्यादा कैलोरी बर्न की जा सकती है। इसका कारण यह है कि ठंड में शरीर को वॉर्मअप करने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। यानी शरीर में गर्मी पैदा करने के लिए आपको ज्यादा तेजी से और ज्यादा देर तक दौड़ना होगा या फिर ज्यादा देर तक वॉर्मअप एक्सरसाइज करनी होगी। इसका सीधा फायदा कैलोरी बर्न करने में मिलेगा। यानी जितनी ज्यादा तेजी, उतनी ज्यादा कैलोरीज बर्न।  
  • केमिकल की गड़बड़ी: एटीएलपीएल नाम का एक केमिकल हमारे शरीर में फैट को जमाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो की रिसर्च के मुताबिक, ठंड में यह केमिकल शरीर में लगभग दोगुना हो जाता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप ठंड में एक्सरसाइज शेड्यूल को न सिर्फ बरकरार रखें, बल्कि और ज्यादा बढ़ाएं। इससे एक अन्य केमिकल एसएमएलपीएल बढ़ेगा जो फैट बर्न करता है।  
  • 'सैड' से सुरक्षा: सर्दियों में मूड बिगड़ने और डिप्रेशन होने की आशंका भी रहती है, जिसे मेंटल हेल्थ साइंस में सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (सैड) कहते हैं। लेकिन रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि ठंड में बाहर घूमने और धूप का मजा लेने से तनाव में राहत मिल सकती है। अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी की रिसर्च में भी पाया गया कि कार्डियो वर्कआउट से सेरोटोनिन बनता है जो डिप्रेशन कम करता है।  
  • सांस लेने में फायदा: आप जितना ज्यादा एक्टिव रहेंगे, उतना ही सर्दी-जुकाम से बचे रहेंगे। इसके अलावा, ठंड में दौड़ने के भी फायदे होते हैं। ठंड में दौड़ने पर अक्सर हम जल्दी ही हांफने लगते हैं, लेकिन इसका फायदा यह होता है कि शरीर ऑक्सीजन का बेहतर इस्तेमाल करने लगता है। इससे आप और भी तेज दौड़ सकते हैं। नॉर्दर्न एरिजोना यूनिवर्सिटी की रिसर्च में भी यह पाया गया है कि ठंड में रोजाना दौड़ने से दौड़ने की गति 29 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है। 
ये जानकारी भी है जरुरी है:
  1. त्योहारों के मौसम में अतिरिक्त खाने और फिटनेस को समय नहीं दे पाने के कारण शरीर पर काफी बोझ पड़ जाता है। त्योहार के बाद आई ठंड में वर्कआउट करने से शरीर को डिटॉक्सिफाई किया जा सकता है।
  2. मोटापा कम करने के लिए ठंड के मौसम को सबसे अच्छा समय माना गया है, क्योंकि इस मौसम में भूख भले ही ज्यादा लगती हो, लेकिन कैलोरीज भी ज्यादा बर्न की जा सकती है।
  3. हाल ही में आई एक रिसर्च के मुताबिक, छोटी जगह में बने जिम में कीटाणु फैलने की ज्यादा आशंका रहती है। इसलिए अगर आप ठंड में बाहर वर्कआउट करेंगे तो इन कीटाणुओं से भी सुरक्षित रह सकेंगे। 
सर्दियो में वजन कम करने के लिए इन आहार कोे खाने में शामिल करें:
  1. ऑलिव ऑयल-सभी तेलों में खास यह ऑलिव ऑयल खून से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। साथ ही, खाने में ऑलिव ऑयल यूज़ करने से लंबे टाइम तक भूख कम लगती है। 
  2. सेब-सेब में लो कैलोरी होती है तथा फाइबर काफी होता है। इसमें एंजाइम होता है, जो भोजन को पचाने में मददगार होता है। इसे खाने से पेट भी देर तक भरा-भरा महसूस होता है। 
  3. टमाटर- इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें लो कैलोरी होती है और इसे खाने से स्किन भी ग्लो करने लगती है। 
  4. नारियल- इसमें हेल्दी फैट पाया जाता है। इसे खाने से शरीर को हर तरह का पोषण मिलेगा। एक चम्मच नारियल को अपने भोजन में प्रयोग करने से आपका पेट भरा-भरा सा लगेगा। 
  5. नींबू-विटामिन सी से भरपूर यह आहार शरीर का मैटबॉल्जिम सही रखता है और वजन कम करता है। रोज सुबह खाली पेट गरम पानी, नींबू और शहद पीने से मोटापा कम होता है। 
  6. ग्रीन टी-यह एंटी-ऑक्सीडेंट का स्रोत होता है। साथ ही, यह फैट को बर्न करती है और शरीर के मेटाबॉल्जिम को भी बढ़ाती है। अगर आप रोजाना दो-तीन कप ग्रीन टी पिएंगे तो आप बैड कोलेस्ट्रॉल से राहत पा सकते हैं। 
  7. अखरोट-इस ब्रेन फूड में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसको स्नैक्स के रूप में खाने से पेट भी भर जाएगा और जल्दी भूख भी नहीं लगेगी। 
  8. स्प्राउट्स-भिगोई हुई दालें, जैसे मूंग या फिर चना खाने से वजन कम होता है। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। साथ ही,  इसमें विटामिन और मिनरल भी मिलता है। 
  9. अंगूर-इसे आप स्नैक के तौर पर खा सकते हैं। एक मुट्ठी अंगूर खाने से आपको फाइबर और ढेर सारा पानी मिलेगा। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भी मात्रा पाई जाती है, जिससे कि आप जल्दी बूढ़े नहीं होंगे। 
  10. दही-इसमें ढेर सारी मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है, जो फैट को बर्न करने से मददगार होता है। साथ ही इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया भी होता है, जो पाचन क्रिया को आसान बनाता है। 
  11. आलूबुखारा- यह कैलोरी में लो और फाइबर में हाई होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि मधुमेह के रोगी भी इसे खा सकते हैं। यह खून को भी अंदर से साफ करता है। 
  12. गाजर-इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती। साथ ही, इसमें विटामिन ए और बी कॉम्पलेक्स भी होता है, जिससे डाइजेशन सही रहता है। 
  13. केला-अगर शाम को आपको भूख लगी हो तो आप केला खाएं, क्योंकि इसमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। साथ ही, अगर आपको कब्ज की भी शिकायत होती है, तो भी केला खाएं। 
  14. ओट्स- अपने सुबह के नाश्ते में ओट लीजिए, क्योंकि इसे खाने से आपको फाइबर मिलेगा। इससे आपका पेट दिनभर भरा रहेगा। 
  15. मछली-इसमें भारी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसलिए इसे हार्ट फूड भी बोला जाता है। इसे खाने से फैट बर्न होता है। 
  16. संतरा-इसमें विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से आप सर्दियों की ठंड से बच सकते हैं। साथ ही, इसमें लो कैलोरी होती है और ढेर सारा पानी।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.