Tuesday, November 4, 2014

हाई ब्लड प्रेशर: दूध और नमक हैं हानिकारक

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
हाई ब्लड प्रेशर अपने-आप में एक बड़ी बीमारी है। जो लोग अधिक तनावग्रस्त रहते हैं, अपने खान-पान, रहन-सहन में बिल्कुल लापरवाह होते हैं, अक्सर वे लोग ही इसके शिकार हो जाते हैं। इस बीमारी के लक्षण एक बार में दिखाई नहीं पड़ते, बल्कि धीरे-धीरे सामने आते हैं। इसके प्रमुख लक्षणों में है थकान होना, चक्कर आना और शरीर में दर्द रहना। अगर आप भी हाई बीपी से परेशान हैं, तो अपनी खाने की आदतों में बदलाव लाइए। आज हम आपको ऐसे सात खाद्य
पदार्थ बता रहे हैं, जिन्हें कम से कम खाना चाहिए:

  1. दूध: डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम का अच्छा सोर्स होते हैं, लेकिन इनमें जरूरत से ज्यादा फैट होता है। एक कप दूध में 8 ग्राम फैट होता है। इसमें 5 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है, जो हाई बीपी वाले लोगों के लिए अच्छा नहीं होता। 
  2. अचार: अचार में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है, लेकिन इसमें सोडियम बहुत ज्यादा होता है। सोडियम हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।  
  3. फास्ट फूड: अच्छी क्वालिटी के फास्ट फूड में फैट फ्री ऑयल होने के बावजूद यह हाई बीपी के लिए ठीक नहीं होता। इसकी वजह ये है कि फास्ट फूड में फैट और सोडियम, दोनों होते हैं। एक मीडियम फ्रेंच फ्राइज़ में ही 19 ग्राम फैट और 270 मिली ग्राम सोडियम होता है।  
  4. नमक: हाई ब्लड प्रेशर में जितना हो सके नमक कम खाएं। केवल दिन भर में आधा चम्मच नमक ही काफी है। टेबल सॉल्ट का प्रयोग न करें। नमक की मात्रा बराबर रखने के लिए हफ्ते में एक बार बिना नमक का भोजन करें। इससे आप धीरे-धीरे नमक का सेवन कम करने लगेंगे।  
  5. शुगर: एक्स्ट्रा शुगर आपका वजन बढ़ाता है। बढ़ा हुआ वजन दिल पर ज्यादा ज़ोर डालता है। शुगर की वजह से लिवर को ज्यादा यूरिक एसिड बनाना पड़ता है और इस वजह से हाई ब्लड प्रेशर हो जाता है। यह हार्ट डिसीज का कारण बन सकता है।  
  6. एल्कोहल: एल्कोहल के सेवन से ब्लड प्रेशर का खतरा बहुत बढ़ जाता है। जिन्हें पहले से बीपी की प्रॉब्लम है, उनके लिए शराब बहुत ही नुकसानदेह होती है। शराब पीने से हाई बीपी से पीड़ित लोगों में कई और बीमारियों के खतरे बढ़ जाते हैं।  
  7. रेड मीट: फैट से भरे फूड दिल और ब्लड वेसल्स, दोनों के लिए अच्छे नहीं होते। इसीलिए ज्यादा फैट वाले फूड्स अवॉइड करने चाहिए, जैसे रेड मीट आदि। साथ ही, हाइड्रोजेनेटिड ऑयल्स में बने फूड भी अवॉइड करने चाहिए। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE