Monday, August 11, 2014

नाशपाती: बारिश के मौसम में सेब से भी उत्तम

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
बारिश का मौसम आते ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। ऐसे में लोग सबसे ज्यादा बुखार और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार बनते हैं। इसलिए इस मौसम में सेहत पर ध्यान देना बहुत जरुरी होता है। सेहत बनाए रखने में मौसमी फल काफी कारगर साबित होते हैं। बारिश के मौसम में नाशपाती से कई बीमारियों को मात दी जा सकती है। नाशपाती में सेब की तरह औषधीय गुण पाए जाते हैं। वास्तव में नाशपाती जिसे अंग्रेजी में पीयर कहते हैं।यह सेब परिवार से जुड़ा हुआ है। नाशपाती का जूस ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। यह रोग प्रतिरोधक तंत्र को
मजबूत बनाता है। इसके नियमित सेवन से सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियां नहीं होती।
  • क्या क्या है नाशपाती में: 100  ग्राम नाशपाती में 9 मिलीग्राम सोडियम ,14 मिलीग्राम फॉस्फोरस ,लोहा - 2.3 मिलीग्राम ,आयोडीन   1 मिलीग्राम कोबाल्ट, 10 मिलीग्राम , मैंग्नीज 65 मिलीग्राम, कॉपर - 120 मिलीग्राम, मोलिब्डेनम - 5 मिलीग्राम फ्लोरीन 10 मिलीग्राम, जिंक - 190 ग्राम, विटामिन ए, विटामिन बी1, बी2, और पोटैशियम भी पाया जाता है। साथ ही, भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है।  
  • आंतों के लिए लाभदायक: नियमित रूप से नाशपाती का जूस पीने से आंतों में हुई गड़बड़ी को नियंत्रित किया जा सकता है। नाशपाती विषाक्त पदार्थों और रसायनों के संपर्क में आने से बड़ी आंत की कोशिकाओं की रक्षा करता है। इसका जूस दिन में दो बार पीने से कफ कम होता है और गले की खराश दूर होती है।  
  • थकान दूर करने के लिए: नाशपाती खाने से शरीर का ग्लूकोज ऊर्जा में बदल जाता है। जब भी आप थका हुआ महसूस करें तो नाशपाती खाएं फौरन एनर्जी मिलेगी। नाशपाती का जूस शरीर के तापमान को कम कर बुखार में राहत पहुंचाता है।  
  • सूजन को ठीक करता है: नाशपाती का जूस अर्थराइटिस के रोगियों के लिए लाभकारी है। यह सूजन को ठीक करता है। अर्थराइटिस से परेशान लोगों को इसका नियमित सेवन करना चाहिए।  
  • हड्डियों के लिए है फायदेमंद: नाशपाती में अधिक मात्रा में बोरोन होता है। बोरोन हड्डियों में कैल्शियम को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए नाशपाती का सेवन करने से आस्टियोपोरोसिस होने का खतरा नहीं होता। 
  • गर्भवती के लिए लाभदायक: नाशपाती गर्भवती स्त्री और उसके बच्चे के लिए भी फायदेमंद होता है।  
  • कोलेस्ट्रॉल में है रामबाण: पेक्टिन अधिक मात्रा में होने के कारण यह कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है।  
  • डायबिटीज नियंत्रण: नाशपाती फाइबर युक्त होने के कारण डायबिटीज रोगियों के लिए औषधि की तरह काम करता है। इससे मीठा खाने की तलब नहीं लगती है।  
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE