Thursday, August 21, 2014

वजन घटाने के लिए अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से ये डाइट लें

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
आज के ज़माने की सबसे बड़ी टेंशन बड़ा घर, ज़्यादा पैसा नहीं, बल्कि वज़न घटाना है। क्योंकि हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। हर इंसान जानता है कि अगर उसकी पर्सनैलिटी अच्छी होगी, तो वो तरक्की कर लेगा। लेकिन वज़न कंट्रोल करना भी तो आसान नहीं। आज की जैसी लाइफस्टाइल है, उसमें 4 दिन डाइट चार्ट फॉलो होता है और फिर जंक फूड डाइटिंग पर भारी पड़ जाता है। सिर्फ यही नहीं, एक्सट्रा फैट कम करने के लिए लोग दवाओं का भी सहारा लेते हैं, जिम में भी पसीने बहाते हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं और इतनी मेहनत करके परेशान हो गए हैं, तो क्विक रिज़ल्ट के लिए अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट फॉलो करें। ऐसा इसलिए,
क्योंकि आपके शरीर का मैटाबॉलिज़म, यानी खाने को पचाने की प्रकिया ब्लड ग्रुप पर भी निर्भर करती है।
  • ब्लड ग्रुप 'ओ': इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों की पाचन शक्ति बहुत अच्छी होती है, इसलिए ये हाई प्रोटीन डाइट भी आसानी से हज़म कर लेते हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को प्रोटीन से भरपूर आहार भी लेना चाहिए, जैसे वो मांस मछली खा सकते हैं। नॉन-वेज खाने वाले सी-फूड भी खा सकते हैं। अगर आपका ब्लड ग्रुप 'ओ' है, तो अपने आहार में फल और सब्ज़ियों का सेवन ज़्यादा करें। इससे आप जल्दी वज़न कम कर पाएंगे। इसके अलावा ब्रोकली, पालक और रेड मीट भी सहायक है और रोज़ाना एक्सरसाइज़ भी ज़रूर करें। इससे आप फिट, टेंशन-फ्री और खुश रहेंगे। आटा, मैदा, पत्तागोभी, फूलगोभी, सरसों, डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से बचना है। इस डाइट को फॉलो करने से पहले अपने डाइटिशियन से ज़रूर संपर्क करें। 
  • ब्लड ग्रुप 'ए': इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों का हाजमा खराब ही रहता है। इसलिए इन्हें हर चीज़ सोच-समझकर खानी चाहिए। इन्हें अपने डाइट चार्ट में बादाम, टोफू, बींस की सब्ज़ी और फल ज़रूर शामिल करने चाहिए। अगर ये लोग हर रोज़ कुछ मिनट व्यायाम के लिए भी निकाल लें, तो इनके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। मांसमछली, चिकन और मिल्क प्रोडक्ट्स से दूर रहना चाहिए।  
  • ब्लड ग्रुप 'बी': इस ब्लड ग्रुप के लोगों का खानपान 'ओ' ब्लड ग्रुप से काफी मिलता है। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को भी एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। खाने में इन्हें गाय या बकरी का दूध ज़रूर लेना चाहिए। साथ ही, इनके लिए मटन, हरी सब्ज़ियां, मछली फायदेमंद रहेगी।चिकन का अधिक सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।  
  • ब्लड ग्रुप 'एबी': इस ब्लड ग्रुप वाले लोग हर तरह का खाना खा सकते हैं। ये लोग ब्लड ग्रुप 'ए' और  'बी', दोनों की डाइट में शामिल आहार का सेवन कर सकते हैं। मांस, सी फूड, डेयरी प्रोडक्ट्स, फल, सागसब्ज़ी, टोफू इनके लिए फायदेमंद रहेगा। डाइट के साथ सैर या फिर एक्सरसाइज़ ज़रूर करें। रेड मीट, बींस की सब्ज़ी, कॉर्न की सब्ज़ी का सेवन न करें।

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE