Monday, November 12, 2012

दीपावली की शुभकामनाएं और शुभ सन्देश

आप सभी को दीपावली के पावन पर्व पर हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। दीपों के इस उल्लासमय त्योहार पर हम आप सब के लिए सुख, शांति, समृद्धि की शुभेच्छा मन में रखते हुए ईश्वर से विनती करते हैं कि इस विश्व में आज जो बुराइयां और नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त है, वह शीघ्र ही समाप्त हो जाए और मानव, जो पशुत्व के बहुत समीप पहुँच चुका है, अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्यों को पहचाने और एक सभ्य समाज की "पुनर्स्थापना" कर पाए।