Friday, November 30, 2012

हरियाणा में स्कूलों के समय को लेकर अड़ी शिक्षा मंत्री

शिक्षामंत्री गीता भुक्कल और राज्य के अध्यापकों के बीच '45 मिनट के समय' को लेकर बुरी तरह ठन गई है। प्रदेश के 28 हजार स्कूलों का समय 1 दिसंबर से बदला जाना है। यह समय कब से कब तक हो, इसी को लेकर दोनों पक्ष अड़े हुए हैं।
शिक्षा मंत्री का कहना है कि समय कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। फैसला लेते समय बच्चों का हित देखा जाएगा। गीता भुक्कल के अड़ जाने पर शिक्षकों ने फैसला किया है कि अब वह मुख्यमंत्री से मिलकर हस्तक्षेप का आग्रह करेंगे। प्रदेश के लगभग 17000 सरकारी और 9000 से ज्यादा निजी स्कूलों का समय 1 दिसंबर से बदलेगा। इन स्कूलों में करीब 30 लाख बच्चे पढ़ते हैं। वर्तमान में स्कूलों का समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक है। शिक्षक चाहते हैं कि 1 दिसंबर से इसे सुबह 9.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक कर दिया जाए। दूसरी ओर शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल स्पष्ट कह चुकी हैं कि समय सुबह 8.45 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक रहेगा। इसी अतिरिक्त 45 मिनट को लेकर दोनों पक्ष अड़े हुए हैं। शिक्षक तो इसे अपने राज्यस्तरीय आंदोलन के एजेंडे में भी शामिल कर चुके हैं। इस विषय में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वजीर सिंह व महासचिव सीएन भारती ने कहा कि जब 9.00 बजे से 3.00 बजे तक का समय रखने पर छह घंटे में सारे पीरियड पूरे हो जाते हैं तो सरकार क्यों अड़ी है। पंद्रह मिनट पहले टीचर्स की हाजिरी लगवाना भी गलत है। मंत्री हमारी बात नहीं मान रहीं इसलिए मुख्यमंत्री को इस मामले में पहल करनी चाहिए। अब देखा जाए तो स्कूलों का समय साढ़े छह घंटे से कम होना मुश्किल है। बीच का रास्ता निकालते हुए इसे सुबह 9.00 बजे से 3.30 बजे तक किया जा सकता है। टीचर्स को हाजिरी 15 मिनट पहले ही लगानी होगी। 
साभार: दैनिक भास्कर 
For getting Job-alerts and Education News directly into your SMS-Inbox, kindly sms JOIN NARESHJANGRA to 567678 or 9219592195 (Life time Free SMS-Channel). You can also join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE