Thursday, January 17, 2013

राजस्थान में 29 हजार शिक्षक फिर होंगे भर्ती

राजस्थान के शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने कहा है कि राज्य में 29000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें लगभग 9000 पद सेकेण्ड ग्रेड और 20000 पद थर्ड ग्रेड शिक्षकों के होंगे। ग्रेड सैकंड शिक्षकों की भर्ती के लिए आरपीएससी को पहले ही अभ्यर्थना भिजवाई जा चुकी है। शिक्षा मंत्री ने बुधवार को यह घोषणा एक स्कूल के लोकार्पण समारोह में की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अब लैपटॉप भी दिए जाएंगे। प्रदेश में अन्य राज्यों की तरह वोट के लिए लैपटॉप नहीं बांटे जाए रहे हैं। हमारा मकसद बेटियों को गुणवत्ता शिक्षा देना है। उन्होंने कहा, राजस्थान सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए प्रयासरत है जिनके माता पिता निर्धन है उनके बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार हर महीने 500 रुपए छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन के तहत 36000 लैपटॉप मिडिल स्कूलों के छात्रों को दिए जाएंगे। उन्होंने फिर दोहराया है कि शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए ग्रेड थर्ड के 41000 और ग्रेड सैकंड के 22000 शिक्षकों की भर्ती पहले ही की जा चुकी है।
साभार: दैनिक भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News directly into your SMS-Inbox, kindly sms JOIN NARESHJANGRA to 567678 or 9219592195 (Life time Free SMS-Channel).You can also join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE