Saturday, July 23, 2016

हरियाणा कैबिनेट विस्तार: विपुल गोयल, मनीष ग्रोवर और बनवारी लाल बने नए मंत्री, सर्राफ और बिक्रम यादव की छुट्टी

प्रदेश सरकार ने अपने पौने दो साल के कार्यकाल में मंत्रिमंडल में दूसरा बड़ा बदलाव करते हुए तीन विधायकों को मंत्री बना दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली कैबिनेट में फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जबकि रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर और बावल के विधायक डा. बनवारी
लाल को राज्यमंत्री बनाया गया है। दोनों राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वहीं कैबिनेट विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने भविष्य में विस्तार के नए संकेत देते हुए पुराने मंत्रियों को भी उनकी कार्यप्रणाली को लेकर लपेट दिया। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के संकेतों से साफ है कि भविष्य में रिजल्ट न दे पाने वाले अन्य मंत्रियों की भी छुट्टी हो सकती है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। दूसरी ओर, कैबिनेट से घनश्याम सर्राफ और बिक्रम सिंह यादव की मंत्री पद से छुट्टी हो गई है। दोनों ने राज्य सरकार को इस्तीफे सौंप दिए। दो मंत्रियों की छुट्टी और तीन मंत्रियों की नई एंट्री के साथ ही मनोहर कैबिनेट का कोरम पूरा हो गया। 90 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कैबिनेट में अब आठ कैबिनेट मंत्री और पांच राज्यमंत्री हो गए। वहीं चार मुख्य संसदीय सचिव पहले से हैं। सरकार ने इस बार विस्तार में नए मुख्य संसदीय सचिव बनाने से परहेज रखा है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.