Friday, September 25, 2015

बोरियत दूर करने के लिए सबसे अच्छा साधन हैं ये दस वेबसाइट

रूटीन काम से बोर हो गए हैं और कुछ फनी करना चाहते हैं तो इंटरनेट पर कई फनी वेबसाइट्स मौजूद हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी देस वेबसाइट्स के बारे में जहां विजिट करने के बाद आप बोर फील नहीं करेंगे:

  1. Playback.fm: प्लेबैक एफएम में कई मजेदार फीचर्स हैं। इसमें आप अपनी बर्थ डेट डालिए और ये आपको बताएगा कि आप जिस दिन पैदा हुए उस दिन का नंबर वन गाना कौन-सा था। इसके साथ ही यह आपको ये भी बताएगा कि आपको दुनिया में आए कितने मिनट हो चुके हैं। आप कोई भी बर्थ डेट डालें ये ऐप उस दिन के नंबर वन गाने का पता लगा कर आपको बताएगा।
  2. Lunchtimers: अगर आप बोर हो रहे हैं और कुछ इंटरेस्टिंग करना चाहते हैं तो Lunchtimers वेबसाइट पर जाएं। इस साइट का इस्तेमाल करने के लिए पहले इसे आपको अपने कम्प्यूटर में डाउनलोड कर इन्स्टॉल करना होगा। इसमें इंग्लिश के लेटर्स दिए गए हैं, जिनसे आप इस पर ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं। लेटर्स की मदद से आप पोयम लिख सकते हैं। साथ ही, वर्ड गेम खेल सकते हैं। इन लेटर्स की मदद से इस साइट पर ऑनलाइन गेम खेल रहे लोगों से चैट भी कर सकते हैं।
  3. I waste so much time: I waste so much time वेबसाइट पर फनी और इंस्पिरेशनल मैसेज पोस्ट किए जाते हैं। इसे बनाने वालों का कहना है कि अगर आप इस वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं तो इस साइट पर ज्यादा समय नहीं दें। ये आपको इतनी पसंद आएगी कि आप अपना सारा समय इसी पर बिताने लगेंगे।
  4. Shut up and take my money: इस साइट पर बेचने के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स लिस्ट किए गए हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है, लेकिन आप उसे खरीदना जरूर चाहेंगे। जैसे कि रिमोट कंट्रोल वाली जादुई छड़ी या फिर बाथरूम के मैले पर्दे। इस साइट पर आपको एक से बढ़कर एक क्रेजी प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे।
  5. Code Academy: वेबसाइट के नाम से ही आप गेस कर सकते हैं कि इस पर क्या होता है। जी हां, कोड एकेडमी वेबसाइट पर कम्प्यूटर और इंटरनेट के कोड सिखाए जाते हैं। कोड एकेडमी का दावा है कि कोडिंग करने में आपको इतना मजा आने लगेगा कि आप अपनी बोरियत भूल जाएंगे। कोडिंग की अच्छी नॉलेज होने से आपको नौकरी भी मिल सकती है।
  6. Sporcle: Sporcle वेबसाइट फन के साथ लर्निंग एक्सपीरियंस भी देती है। इसपर आप क्विज सॉल्व कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर ऐसे क्रेजी क्विज खेल सकते हैं, जो आपने कभी सोचे भी नहीं होंगे। अपनी इंटरेस्ट के मुताबिक क्विज की कैटेगरी चुनकर आप क्विज खेल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने क्विज बना कर इस पर पोस्ट भी सकते हैं।
  7. The faces of facebook: The faces of facebook साइट का पेज ही फेसबुक के सभी यूजर्स के फेस से बनाया गया है। अब आप सोचेंगे कि एक वेब पेज पर दुनिया भर के फेसबुक यूजर्स के फेस कैसे दिखाई दे सकते हैं। जी हां, आप सही सोच रहे हैं। हम आपको बता दें कि यह एक बड़ा कोलाज है जिसमें फेसबुक यूजर्स के फेस लिए गए हैं। हालांकि, किसी का फेस दिखाई नहीं देता। इसमें जूम इन और जूम आउट करके अपना फेस ढूंढना मजेदार है।
  8. Name Combiner: नेम कम्बाइनर वेबसाइट पर आप निकनेम चुन सकते हैं। इस पर आपको दो नाम टाइप करना है और यह वेबसाइट आपको दोनों नामों से मिलता-जुलता निकनेम बताएगी। आप अपना और अपने दोस्त का नाम टाइप करके देखें, क्या इंटरेस्टिंग निकनेम आपको मिलता है।
  9. Midomi: कई बार ऐसा होता है कि गाना तो आपको पता होता है, लेकिन आपको उसका नाम याद नहीं आता या फिर आप उसे गुनगुना नहीं पाते। इस वेबसाइट की मदद से आप ऐसे गाने गा सकते हैं, जिनका नाम आपको याद नहीं आ रहा हो। वेबसाइट पर आपको गाने की धुन गुनगुनानी है और यह आपके लिए उस गाने का नाम ढूंढेगी।
  10. Is it normal: Is it normal वेबसाइट पर आप ऐसे सवाल पूछ सकते हैं जिसे पहले किसी और ने पूछा हो या ऐसी बात जिसे पहले किसी ने कहा हो। वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले इस पर अपना अकाउंट बनाना पड़ता है। उदाहरण के लिए किसी ने कहा हो कि मेरा पसंदीदा काम आर्टिकल्स को नाम देना है, तो इस पर आप ऐसे सवाल पूछ सकते हैं क्या आर्टिकल्स को नाम देना नॉर्मल है। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारभास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.