मैनेजमेंट फंडा (एन. रघुरामन)
करीब तीस साल तक वे पोर्ट ब्लेयर के शासकीय एसएस स्कूल में शिक्षिका रहीं। उस दौरान उन्होंने अच्छी युवा पत्नी, दो बच्चों की मां, अच्छी शिक्षिका की भूमिका निभाई और वह शांतिपूर्ण जीवन गुजारा, जिसके लिए हम सब प्रयत्नपूर्वक परिश्रम करते हैं। वे खुशकिस्मत थीं कि रोज शाम समुद्र तट पर प्रकृति की गोद में बिताती थीं।
