Friday, January 6, 2017

दरिंदगी: अंतरजातीय विवाह करने वाली युवती के "वहशी माँ, बाप, भाई" ने की गला घोंटकर शव जलाने की कोशिश

रोहतक में ऑनर किलिंग की आशंका का वीभत्स मामला सामने आया है। हरि सिंह कॉलोनी में 15 दिन पहले सवर्ण युवक प्रदीप के साथ एससी समुदाय की युवती सीमा ने शादी रचाई थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों को जब पता चला तो बुधवार की रात पहले झगड़ा हुआ फिर चुन्नी से युवती का
गला घोंट दिया गया। गुरुवार को परिजन गुपचुप तरीके से श्मशान में शव जला रहे थे तो पड़ोस में रहने वाले उसके पति ने पुलिस को सूचना दे दी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। पुलिस ने पानी डालकर चिता बुझाई और अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने युवती के माता-पिता और बड़े भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बड़ा भाई फरार है। वहीं, युवक की मां का कहना है कि उन्हें तो यही नहीं पता कि इन दोनों ने शादी भी की हुई है। 
छह माह में 7 हत्याएं: हरियाणा में पिछले 6 माह में ऑनर किलिंग में 7 हत्याएं हो चुकी हैं। 3 साल में तो 290 से भी ज्यादा। हालिया वारदातों में 28 जून को भिवानी में 19 वर्षीय लड़की का शव दूसरे युवक की चिता में जलाया गया। 2 जुलाई को सोनीपत के मातंड गांव में 17 वर्षीय लड़की की हत्या कर शव बिटोड़े में जला दिया तो 9 जुलाई को करनाल में लड़की के मंगेतर के घर जाने पर पिता ने सरेराह काट डाला। सोनीपत के किलोहड़द में 11 जुलाई को जेबीटी छात्रा को जहर दे दिया गया। करनाल में 20 जुलाई को प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की हत्या और 7 सितंबर को गोहाना में युवती को पहले जहर दिया, फिर गला दबा जान ले ली गई। 
पुलिस ने चिता बुझाकर शव निकाला, भाई फरार: पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर सीमा के पिता खुशीराम, मां अंग्रेजो और बड़े भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों से और पूछताछ के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। -पुष्पाखत्री, डीएसपी, रोहतक 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.