Saturday, January 7, 2017

युवती से कॉल कराकर मिलने बुलाते थे, फिर दुष्कर्म का आरोप लगाने की धमकी देकर ऐंठते थे रकम, 4 गिरफ्तार

दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर रुपए ऐंठने वाले गिरोह की दो महिलाओं समेत चार लोगों को करनाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट ने 20 जनवरी तक जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनसे 2 हजार रुपए के नए नोट भी बरामद किए, जो कुटेल निवासी से ऐंठे थे। पकड़े गए आरोपियों में जीवन निवासी कुटेल, राहुल, आरोपी युवती राजनंदनी करनाल वासी शामिल हैं। पुलिस को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि एक होटल के सामने एक लड़की का किडनैप कर लिया है। सूचना मिलते ही डीएसपी सहित पूरा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। वहां जांच करने पर पुलिस को दिल्ली नंबर एक गाड़ी बरामद हुई उसी अधार पर पुलिस ने इस गिरोह को काबू किया। पुलिस ने चारों आराेपियों से 2-2 हजार के 2 लाख 32 हजार रुपए बरामद किए। इसके साथ ही एक आई फोन, चार ब्लैक चैक साइन किए हुए, एक एक्टिवा बिना नंबर की और एक कार आॅल्टो भी बरामद की है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
3 जनवरी को युवती की मां उसके भाई राहुल कुटेल गांव में कृष्ण के घर गए और केस दर्ज करवाने की घमकी दी। कहा कि वह कुटेल के युवक जीवन को जानते हैं, तो उससे बात कर लेना। जीवन ने कृष्ण को कहा कि वह 25 लाख में समझौता करा देगा। कृष्ण ने कहा कि इतने रुपए उसके पास नहीं है, तो जीवन ने तीन लाख में उनका समझौता करा दिया।
सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि कुटेल निवासी कृष्ण ने शिकायत दी थी कि उसके फोन पर एक युवती ने मैसेज भेजा- माेना डार्लिंग तेरा नंबर फोन से डिलिट हो गया है, फ्री होकर काॅल करना। उसने बात कर कहा कि दोबारा मैसेज मत करना। लेकिन युवती नहीं मानी, उसने एक दिन कॉल कर पीड़ित को मिलने के लिए होटल को बुलाया। 2 जनवरी को युवती ने फिर बुलाया, वह गाड़ी में बैठी थी। युवती उसकी गाड़ी में बैठ गई और कुछ समय बाद उसी जगह पर छोड़ने के लिए आया तो वहां पर युवती की मां एक लड़का खड़ा था, उसकी मां ने युवती और कृष्ण को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया तो वह गाड़ी छोड़कर भाग गया। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि ये आरोपी कई सालों से लोगों को ठग रहे हैं। आरोपी जीवन ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अम्बाला में भी 5 लाख रुपए एक व्यक्ति से दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने की धमकी देकर ऐंठे हैं। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.