पंजाब के स्कूलों में महिला टीचरों के जींस अौर टाॅप पर बैन लगाने वाले डिप्टी डाॅयरेक्टर अमरीश शुक्ला अौर असिस्टेंट डाॅयरेक्टर अमरबीर सिंह को आदेश लागू करने के दूसरे दिन ही सस्पेंड कर दिया गया है। मंगलवार
को एजुकेशन डिपार्टमेंट के दोनों अफसरों को एजुकेशन मिनिस्टर अरुणा चौधरी के निर्देशों पर सस्पेंड कर आदेश वापस ले लिया गया। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी का कहना है कि किसी भी अफसर को टीचर्स और महिलाओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी आदेश अपने स्तर पर जारी किया जाए। 8 मई को डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन की ओर से आदेश में कहा गया था कि सभी स्कूलों में महिला टीचर जींस, टाॅप या अन्य भड़काऊ ड्रेस पहनकर आएं। इतना ही नहीं, समय-समय पर औचक निरीक्षण को भी कहा गया था। मंत्री अरुणा चौधरी का कहना है कि ये अादेश पिछड़ी मानसिकता वाला है अौर ये बिना बताए ही जारी किया गया है। जांच की जा रही है कि एेसा अादेश जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने कहा कि लड़कियों को अागे बढ़ाना जरूरी है। कपड़ों के बारे में मानसिकता बदलने की जरूरत है। महिलाएं तरक्की कर रही हैं अौर एेसे अादेश तानाशाह जैसे होते हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसी सोच वाली मानसिकता सहन नहीं होगी।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.