Saturday, January 7, 2017

ताजपोशी: विराट लेंगे वनडे और टी-ट्वेंटी में धोनी की जगह, युवराज की भी हुई वापसी

आखिरकार विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बन ही गए। बोर्ड ने शुक्रवार को उन्हें वनडे और टी-20 के लिए भी कप्तान घोषित कर दिया। 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों के लिए भारतीय टीम की भी घोषणा कर दी गई। टीम चुनने में विराट की छाप भी
दिखी। तीन साल से वनडे और 10 महीने से टी-20 से बाहर युवराज को दोनों टीमों में जगह मिल गई है। दो दिन पहले कप्तानी छोड़ने वाले धोनी भी दोनों टीमों में शामिल किए गए हैं। हालांकि टी-20 में एक और विकेटकीपर ऋषभ पंत को भी लिया गया है। हरियाणा के युजवेंद्र चहल को भी मौका दिया गया है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
  • धोनी कप्तान नहीं हैं। पर वे इंग्लैंड के खिलाफ एक वार्मअप मुकाबले में भारत-ए टीम की कप्तानी करेंगे। 
  • महेंद्र सिंह धोनी 11 साल बाद किसी और की कप्तानी में टी-20 मैच खेलेंगे। इससे पहले वे 2006 में वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में खेले थे। 
  • विराट अब तक अलग-अलग मौकों पर 17 वनडे में कप्तानी कर चुके हैं। इनमें 14 जीते। यानी 82%, 12 से अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले किसी भी खिलाड़ी से बेहतर औसत। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.