Friday, January 6, 2017

हरियाणा के एनएचएम कर्मियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश, 10 एमएल

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) के तहत नियुक्त महिला कर्मचारियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इसके लिए उनका वेतन नहीं कटेगा। मिशन निदेशक ने इस संबंध
में पत्र जारी कर दिया है। इसमें मातृत्व अवकाश पाने वाली महिला का बीच में अनुबंध समाप्त होने पर भी उसे योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। अनुबंध के साथ उसका मातृत्व अवकाश समाप्त नहीं होगा। इसके साथ ही पहली बार साल में दस मेडिकल लीव देने का भी प्रावधान किया गया है। उधर, पालिकाओं में कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी अब अन्य विभागों की भांति शिशु देखभाल के लिए अवकाश दिया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की मंत्री कविता जैन ने बताया कि सीएम की स्वीकृति मिलने के बाद नगर पालिका, परिषद निगमों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को यह लाभ मिलेगा। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.