Wednesday, February 21, 2018

भारत की ‘अग्नि’ की जद में आया चीन और पाकिस्तान

साभार: जागरण समाचार 
भारतीय सेना ने मंगलवार को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-दो मिसाइल का परीक्षण किया। ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप (ह्वीलर द्वीप) स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) से इसका परीक्षण किया गया। यह
मिसाइल 2000 किमी तक मार कर सकती है। अब पाकिस्तान, चीन, दक्षिण पूर्व एशिया के देश इस मिसाइल की जद में आ गए हैं। अग्नि-दो का परीक्षण रक्षा विकास और अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला और भारत डायनेमिक हैदराबाद के साथ मिलकर एडवांस सिस्टम प्रयोगशाला ने किया है। सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की इस मिसाइल का परीक्षण आइटीआर के लांच कांप्लेक्स-चार द्वारा रेल मोबाइल प्रणाली से सुबह 8:38 बजे किया गया। स्वदेश निíमत 21 मीटर लंबी यह मिसाइल एक मीटर चौड़ी, 17 टन वजन की है। ओडिशा में मंगलवार को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-दो मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।