Monday, January 22, 2018

HTET का 15 को आ सकता है परिणाम, 7 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं : डॉ. जगबीर सिंह

साभार: भास्कर समाचार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि एचटेट परीक्षा का परिणाम 15 फरवरी को आने की संभावना है। आंसर-की पहले अपलोड की जा चुकी है। यदि किसी विद्यार्थी को आपत्ति है
तो उसे दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि नकल रोकने के लिए बोर्ड ने सत्र 2016-17 के दौरान 384 फ्लाइंग टीमों के माध्यम से 5553 केस बनाए गए। 7 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिसकी डेटशीट जारी कर दी है। इस बार एक ही सेशन में परीक्षाएं दोपहर 12.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक परीक्षाएं होंगी।