Thursday, December 14, 2017

लंका फ़तेह: पूरी दुनिया में केवल 7 वनडे दोहरे शतक, 5 भारतीयों के और 3 अकेले रोहित शर्मा के नाम

साभार: भास्कर समाचार
कप्तान रोहित शर्मा (208*) के दोहरे शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 141 रन से हरा दिया। रोहित ने कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए। 10 साल के करिअर में तीसरी बार दोहरा शतक बनाया। जबकि
वनडे क्रिकेट को पहले दोहरे शतक के लिए 39 साल इंतजार करना पड़ा। पहला वनडे 1971 में हुआ। और पहला दोहरा शतक सचिन ने 2010 में लगाया था। तब से 7 दोहरे शतक लग चुके हैं। इनमें से 5 भारतीय हैं। उनमें से तीन रोहित ने लगाए हैं। 
5 खिलाड़ियों ने बनाए 7 दोहरे शतक:
  • 264 रोहित शर्मा श्रीलंका कोलकाता 
  • 237 मार्टिन गप्टिल विंडीज वेलिंगटन 
  • 219 सहवाग विंडीज इंदौर 
  • 215 क्रिस गेल जिम्बाब्वे कैनबरा 
  • 209 रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरू 
  • 208 रोहित शर्मा श्रीलंका मोहाली 
  • 200 सचिन द. अफ्रीका ग्वालियर