Friday, October 13, 2017

HTET: महिलाओं को फॉर्म में पिता और पति दोनों नाम लिखने का होगा विकल्प

साभार: भास्कर समाचार
हरियाणा में एचटेट अब हर वर्ष नवंबर माह में होगा। सरकार ने इससे संबंधित आदेश हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को जारी कर दिए हैं। अब तक परीक्षा का सही शेड्यूल निर्धारित नहीं था। इसलिए हमेश एचटेट को
लेकर संदेह बना रहता था। परीक्षा संबंधित आदेश सरकार ने बोर्ड प्रशासन को भेज दिए हैं। अब तक हर वर्ष बोर्ड प्रशासन को एचटेट परीक्षा के लिए सरकार की मंजूरी लेनी पड़ती थी। उसी के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया जाता था। 
इस संबंध में बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि एचटेट के लिए अब हर वर्ष मंजूरी की आवश्यकता नहीं रहेगी। उनके पास सरकार के आदेश चुके हैं कि अब आगे से हर वर्ष नवंबर माह में एचटेट करवाया जाए। गौर हो कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2008 से शुरू की गई थी लेकिन उस समय परीक्षा का नाम राज्य पात्रता परीक्षा था। यह परीक्षा 2008 में एक बार 2009 में दो बार हुई। 2010 में इस परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया जबकि 2011 में इस का नाम बदल कर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा कर दिया गया। 2012 में परीक्षा नहीं ली गई जबकि 2013 से 2015 तक लगातार होती रही। 2016 के नाम से कोई परीक्षा नहीं ली गई। 2016 में केवल वहीं परीक्षा हुई थी जो नवंबर 2015 में लीक हुई थी। 2017 की परीक्षा अब दिसंबर में होगी। 
आधार कार्ड में महिलाओं को नाम बदलवाने की आवश्यकता नहीं, अंगूठा लगाना होगा अनिवार्य: बोर्ड द्वारा बुधवार को जारी एचटेट परीक्षा के शेड्यूल में यह कहा गया था कि पात्रता परीक्षा के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। इसलिए समय रहते पात्र सेकंडरी सीनियर सेकंडरी प्रमाण पत्र में दर्ज अपना नाम, माता-पिता का नाम या अन्य विवरण के अनुरूप ही आधार कार्ड का विवरण ठीक करवा लें। इसके बाद विशेष कर महिला पात्रों में नाम संबंधी कंफ्यूजन बन गया, क्योंकि सार्टिफिकेट में पिता का नाम है और शादीशुदा लड़कियों के आधार कार्ड में पति का नाम अंकित है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि एचटेट के लिए जो आवेदन मांगे जाएंगे उनमें पिता के साथ-साथ पति के नाम का भी कॉलम रहेगा। इसके अतिरिक्त अंगूठा लगते ही सारी जानकारी अपने आप सामने जाएगी। इसलिए पात्रों को चाहिए कि इस संबंध में कोई चिंता करें।