Monday, October 16, 2017

चीन समझ चुका है कि भारत नहीं रहा अब कमजोर - राजनाथ सिंह

साभार: जागरण समाचार 
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश की सीमा पूरी तरह सुरक्षित हैं और चीन भी समझ गया है कि भारत अब कमजोर नहीं रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक
ताकतवर देश बना है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है। मालूम हो कि डोकलाम में भारत-चीन के बीच दो महीने से ज्यादा समय तक चले गतिरोध में भारत के अड़ने के बाद चीन को मजबूर होकर अपने रुख से पीछे हटना पड़ा था। 1लोकसभा में लखनऊ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनाथ सिंह रविवार को भारतीय लोधी महासभा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। निराला नगर स्थित माधव सभागार में गृहमंत्री ने कहा कि डोकलाम विवाद पर उन्होंने दस दिन पहले ही कह दिया था कि चीन दोस्ती ही पसंद करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंक का निर्यात कर रहा है। वह भारत को तोड़ने की कोशिश में लगा है, मगर हमारी सेनाएं मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। हर रोज पांच से 10 आतंकवादियों को मारा जा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जातिगत संगठनों के कार्यक्रम में शामिल होने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि हम वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।
भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं: राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार पर साढ़े तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। ये कांग्रेस सरकार की परंपरा थी।