Friday, August 11, 2017

वर्णिका को विकास बराला किडनैप क्यों करना चाहता था, जानने को 12 मिनट के रास्ते का सीन रिकंस्ट्रक्ट करने के लिए दो दिन का रिमांड

आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ और किडनैपिंग का प्रयास के मामले में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और आशीष को पुलिस ने गुरुवार को 2.30 बजे कोर्ट में पेश किया। यहां
पुलिस ने कहा कि विकास बराला वर्णिका को किडनैप क्यों करना चाहता था जानना है, इसके लिए आरोपियों को साथ लेकर सीन रीकंस्ट्रक्ट करवाना है। कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर ली यानि सेक्टर 7 से लेकर हाउसिंग बोर्ड का 12 मिनट का रास्ता तय कर सीन री कंस्ट्रक्ट करने के लिए पुलिस के पास पूरे दो दिन हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। पेशी के दौरान विकासबराला के वकील डॉ. सूर्य प्रकाश गर्ग ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल विकास और आशीष पहले दिन से कहीं नहीं भागे। पुलिस ने पहले अरेस्ट किया, फिर जमानत पर भेजा। फिर दोबारा अब जांच में शामिल होने को कहा, तब भी दोनों आरोपी पुलिस के कहने पर थाने पहुंच गए। जांच में पुलिस को सहयोग दे रहे हैं। तो फिर अब रिमांड क्यों? इस पर सरकारी वकील ने कहा कि बराला के लड़के को पहले पकड़ा गया था और जमानत पर छोड दिया। अब गलत कहा जा रहा है। दोबारा उसे नहीं बुलाया गया, बुधवार को ही उसे अरेस्ट किया गया है। वहीं विकास बराला के वकील ने कहा कि असल में लड़कों को जानबूझकर फंसाया गया है, पुलिस भी सच जानती है। सब मीडिया प्रेशर में हुआ अौर अब मीडिया ट्रायल हो रहा है। इसी के चलते दोबारा गिरफ्तार किया जा रहा है। जबकि तो लड़कों ने वर्णिका को छेड़ा और उसका पीछा किया। असल में तो वर्णिका अपने घर कार में जा रही थी और हमारे लड़के हरियाणा की तरफ। पता नहीं किस गलतफहमी में पुलिस ने हाउसिंगबोर्ड चौक पर विकास की कार को राेक लिया। हालांकि कोर्ट ने विकास के वकील की दलील नहीं सुनी। 
सोशल मीडिया पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के इस्तीफे खबर दिन भर वायरल होती रही। शाम तक सरकार पार्टी सफाई ही देती रही पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस मामले राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की काफी बदनामी हो चुकी है। इसलिए संगठन और सरकार लेवल पर कुछ बदलाव हो सकते हैं लेकिन नए नाम को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं, भाजपा के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। सोशल मीडिया में चल रहीं इस्तीफे संबंधी खबरें निराधार हैं। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.