Monday, June 26, 2017

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तेज करेगा भर्तियों की रफ़्तार

हरियाणा की मनोहर सरकार ने अपने कार्यकाल का तीसरा साल पूरा होने से पहले ही राज्य में करीब सात हजार नए पुलिसकर्मी भर्ती करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। दो दिन पहले साढ़े चार हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती का
रिजल्ट घोषित होने के साथ ही अब बाकी विभागों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने के आसार बन गए। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 43 हजार पदों पर भर्ती शुरू कर रखी है। इनमें से 35 हजार की लिखित परीक्षा हो चुकी और आठ हजार को ज्वाइन कराया जा चुका है। 4500 पुलिसकर्मियों के ज्वाइन करने के बाद यह संख्या बढ़कर 12 हजार 500 हो जाएगी। आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती के अनुसार जिन उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा हो चुकी है, उनकी भर्ती का अगला पड़ाव एक जून से तेजी पकड़ने के आसार हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी सरकार के कार्यकाल का तीसरा साल पूरा होने से पहले दो रिकॉर्ड बनाए हैं। पहला यह कि हरियाणा पुलिस में अब तक सात हजार जवान भर्ती किए। दूसरा यह कि जिन 4500 पुलिस कर्मियों की भर्ती का रिजल्ट घोषित हुआ है, वह राज्य के इतिहास की एक साथ हुई सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया है, जो बिना किसी विवाद के पूरी हो गई। करीब दो हजार जवानों की भर्ती के नतीजे पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर 500 पदों का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ। पुलिस को 15 हजार कर्मचारियों की जरूरत है। नए जवानों की ज्वाइनिंग के बाद पुलिस का भार कम होगा और कानून व्यवस्था बनाने में मदद मिल सकेगी।  
मनोहर सरकार चौटाला की सरकार में भर्ती और हुड्डा सरकार द्वारा हटाए गए औद्योगिक सुरक्षा बल के बर्खास्त जवानों को भी विशेष पुलिस अधिकारी बनाकर एडजेस्ट करने की तैयारी में है। सरकार ने 9455 जेबीटी अध्यापकों को भी नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू की है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.