Wednesday, June 21, 2017

धान का एमएसपी 80 रु. और दालाें का एमएसपी 400 रु. क्विंटल बढ़ा

चालू खरीफ सीजन में बुवाई का क्षेत्र बढ़ाने के लिए सरकार ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को 80 रुपए और दालों के लिए 400 रुपए क्विंटल बढ़ा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने गत 7 जून को हुई बैठक में
खरीफ सीजन की 14 फसलों के समर्थन मूल्य को बढ़ाने का फैसला लिया था। लेकिन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में किसानों के आंदोलन को देखते हुए इसकी घोषणा नहीं की थी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। कृषि मंत्रालय ने फसल वर्ष 2017-18 (जून से जुलाई) के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी बढ़ाए जाने के बारे में सूचना राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी है। 
फसल >>> मौजूदा मूल्य >>>नया मूल्य >>> वृद्धि 
धान सामान्य ग्रेड >>> 1,470 >>> 1,550 >>>80 
धान 'ए' ग्रेड >>> 1,510 >>> 1,590 >>> 80 
तुअर >>> 5,050 >>> 5,450 >>> 400 
मूंग >>> 5,225 >>> 5,575 >>> 350 (200 रु. बोनस सहित) 
उड़द >>> 5,000 >>> 5,400 >>> 400 
कपास मध्यम रेशा >>> 3,860 >>> 4,020 >>> 160 
कपास लंबा रेशा >>> 4,160 >>> 4,320 >>> 160 
सोयाबीन >>> 2,775 >>> 3,050 >>> 275 
मूंगफली >>> 4,220 >>> 4,450 >>> 230
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.