Monday, June 19, 2017

भयंकर त्रासदी: पुर्तगाल में भीषण गर्मी से जंगलों में लगी आग, 62 जिन्दा जले

मध्य पुर्तगाल के जंगल में 60 जगह आग कुछ इस कदर भड़की कि उससे बचने के लिए कारों में भाग रहे लोग भी नहीं बच सके। इस आग से 57 लोगों की मौत गई जिनमें से 30 के शव जली हुई कारों से निकाले गए। शेष
लोगों की मौत दम घुटने से हुई। करीब 100 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। इन्हें लिस्बन, पोर्तो और कोयंब्रा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। कई गांवों को खाली करवा लिया गया है। शनिवार को पुर्तगाल में भीषण गर्मी थी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। राहत और बचाव में 1700 कर्मचारी और 160 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया। स्पेन ने आग पर पानी फेंकने के लिए दो और फ्रांस ने 3 विमान भेजे। पुर्तगाल के भारतवंशी प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने इसे बड़ी त्रासदी बताया है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। लिस्बन के पास सिविल प्रोटेक्शन मुख्यालय पर उन्होंने रविवार को राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। गृहमंत्री जॉर्ज गोम्स ने बताया कि 43 लोग जिंदा जल गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। देश में गर्मी के मौसम में कई जगह जंगलों में आग लगती है। पिछले साल एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा इलाका आग से तबाह हो गया था।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.