Monday, May 22, 2017

दो बेटियों की माँ अंशु ने पांच दिन में दो बार जीता 'एवरेस्ट'

भारतीय पर्वतारोही और दो बेटियों की मां अंशु जामसेनपा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महज पांच दिन में दूसरी बार दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। ऐसा करने वाली अंशु दुनिया की पहली
महिला हैं। इस उपलब्धि के साथ ही वह एवरेस्ट पर पांच बार तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई हैं। अरुणाचल प्रदेश की 32 वर्षीय अंशु ने 16 मई को चौथी बार 8,848 मीटर ऊंचे एवरेस्ट के शिखर पर तिरंगा फहराया था। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। उनके पति टी. वांग ने बताया कि अंशु ने दूसरी बार चढ़ाई शुक्रवार को शुरू की थी और रविवार सुबह करीब आठ बजे नेपाली पर्वतारोही के साथ शिखर पर पहुंचीं। अंशु ने साल 2011 में भी इसी तरह की उपलब्धि हासिल की थी। उस समय उन्होंने 12 से 21 मई, 2011 के बीच महज दस दिन में ही दो बार एवरेस्ट को फतह करने का कारनामा किया था। इसके बाद उन्होंने तीसरी सफलता 18 मई 2013 को पाई थी। अंशु ने पांचवीं बार चढ़ाई शुरू करने से पहले कहा था, ‘मेरा लक्ष्य अब माउंट एवरेस्ट पर फिर तिरंगा फहराने और भगवान बुद्ध को नमन करने का है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.