Monday, May 22, 2017

चीन-नेपाल, दोनों रास्ताें से एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी हिसार की अनीता कुंडू

हरियाणा की बेटी चीन और नेपाल, दोनों रास्तों से दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। हिसार की नवदीप काॅलोनी निवासी और मूलरूप से फरीदपुर गांव की अनीता
कुंडू ने 21 मई को चीन के रास्ते से माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। नेपाल के रास्ते से वह 18 मई 2013 को एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुकी हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। अनीता दो साल पहले भी इसी रास्ते से चढ़ाई करने गई थी, मगर भूकंप आने की वजह से मिशन बीच में छोड़कर लौटना पड़ा था। अनीता की इस कामयाबी पर रविवार काे शहर, घर, कुनबे और गांव में जश्न का माहौल रहा। अनीता के दल में 8 पर्वतारोही थे, लेकिन आखिरी पड़ाव पर आते-आते सिर्फ 3 ही रह गए थे। अन्य 5 ने अपने सफर को बीच में ही रोक दिया। अंतिम पड़ाव पर एक विदेशी पर्वतारोही की मौत भी हो गई। इसके बाद अंतिम पड़ाव में सिर्फ अनिता और एक अन्य विदेशी पर्वतारोही ही रह गए थे। आखिरी पड़ाव ये 20 मई को निकले थे। इतनी ऊंचाई पर माइनस 60 डिग्री तापमान में भी अनीता ने हार नहीं मानी। रातभर चढ़ाई करते अनीता ने रविवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.