Monday, May 29, 2017

हरियाणा में जल्द खुलेगा नौकरियों का पिटारा

हरियाणा में जल्द ही सरकारी नौकरियों का पिटारा खुलेगा। प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की करीब 50 हजार भर्तियों के लिए सरकार नियम बनाने में जुटी है। यह भर्तियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हो
सकती हैं। पक्षपात और धांधली के आरोपों से बचने के लिए ऐसा संभव है। आयोग ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए भी प्रस्ताव मांगे हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अभी तक 43 हजार पदों पर भर्ती शुरू कर चुका है। इनमें 35 हजार उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा हो चुकी, जबकि 8 हजार को ज्वाइन कराया जा चुका है। जिन उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा हो गई, अब उनकी भर्ती का अगला पड़ाव एक जून से तेजी पकड़ने के आसार हैं। 
प्रदेश में ढाई लाख सरकारी कर्मचारी हैं और डेढ़ से दो लाख कर्मचारियों की जरूरत है। राज्य में हर साल करीब पांच हजार कर्मचारी रिटायर होते हैं, लेकिन नई भर्ती प्रक्रिया धीमी चल रही है। रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों के एक्सटेंशन का अधिकार भी विभागाध्यक्षों पर छोड़ दिया गया है।  
भाजपा सरकार रिटायरमेंट की आयु 58 साल से बढ़ाकर 60 साल करने के हक में नजर नहीं आ रही। सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट आयु बढ़ाने का खुला विरोध हो रहा। मुख्य सचिव सभी विभागों के स्वीकृत पद, कार्यरत कर्मचारी, रिटायर कर्मचारी और खालीे पदों का ब्योरा जुटा चुके हैं। इसके आधार पर आयोग को जल्द नई भर्तियों के प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.