Sunday, March 19, 2017

बड़ी सफलता हासिल करने के लिए नया करना जरूरी

कैनेडियन-अमेरिकन फिल्म अभिनेत्री मैरी पिकफोर्ड ने कहा था- आप किसी भी पल नई शुरुआत कर सकते हैं। यह तरीका और यह सोच हारने नहीं देती। हार के बारे में यह सोच अहम है कि इसे भी एक पड़ाव माना जाए। अक्सर कहा जाता है कि सफल होना है तो ज्यादा काम कीजिए। लेकिन ऐसा किया कैसे जा सकता है। ज्यादा
काम का तरीका क्या हो? काम के लिए कोई तय प्रकिया, कोई योजना नहीं है तो यह सफलता की ओर नहीं ले जा सकता। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। सफलता के लिए पहले गोल निर्धारित करना जरूरी है। फिर एक प्लान बनाना चाहिए कि इसे हासिल कैसे करेंगे। असल में बड़ी सफलता के लिए कंफर्ट जोन को छोड़ना होता है। और अपनी सीमाओं के बाहर जा कर और ज्यादा प्रयास करने होते हैं। इसके लिए इस तरह शुरुआत की जा सकती है कि चार-पांच ऐसे नए काम रोज करने शुरू किए जाएं जो असुविधाजनक और चुनौतीपूर्ण लगते हों। हो सकता है इसमें रोज की आदतें बाधा बनेंगी। लेकिन नई चीजें रोज करने की कोशिश करेंगे तो मानसिक क्षमताएं धीरे-धीरे नई आदतों को अपना लेंगी। जब लोग अपनी सीमाओं को बढ़ाना शुरू करते हैं तो नई सीमाओं की ओर बढ़ते हैं, इसलिए ध्यान रखना जरूरी होता है कि लगातार आगे बढ़ने के लिए सीमाओं का भी निरंतर विकास होना चाहिए। इसके लिए नई स्किल्स सीखना जरूरी हैं। नई स्किल्स सीखने के लिए नए लोगों से मिलना होता है और साथ ही नई जगहों पर जाना होता है। नया करना ही बड़ी सफलता के लिए जरूरी है। असल में जब तक नया कुछ नहीं करेंगे तब तक बड़ी सफलता नहीं मिलेगी।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.