Saturday, March 25, 2017

एक हफ्ते में ही बढ़ गया 12 डिग्री तापमान, मार्च में गर्मी का टूटा सात साल का रिकॉर्ड

हरियाणा में गर्मी का असर दिखने लगा है। पिछले 7 दिन में ही अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। वहीं,
शुक्रवार को नारनौल में यह सर्वाधिक 39 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 7 साल में यह मार्च माह में सबसे अधिक है। 2010 में हिसार में 37.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा था। वहीं, हिसार में 31 मार्च 1945 को यह 45.6 डिग्री रहा था, जो मार्च माह का अब तक का रिकाॅर्ड है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 18 मार्च को नारनौल में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 13 डिग्री था, जो 24 मार्च को बढ़कर 39 और 19 हो गए। वहीं, करनाल में सप्ताहभर में ही दिन का पारा 20 से 32.4 और रात का पारा 11.5 से 17.3 डिग्री पहुंच गया है। अचानक गर्मी बढ़ने से इस बार गेहूं की कटाई भी समय से 15 दिन पहले शुरू हो गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) कमजोर पड़ने और पछुआ (पश्चिम) हवा के कारण अचानक तापमान बढ़ा है। अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। पारा लगातार बढ़ने की संभावना है। मार्च में ही यह 40 के पार भी पहुंच सकता है। इस बार मार्च, अप्रैल और मई में पिछले सालों की अपेक्षा तापमान 2 से 4 डिग्री तक अधिक रह सकता है। ऐसे में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 
प्रदेश में करीब 25.38 लाख हेक्टेयर में गेहूं और 5.5 लाख हेक्टेयर में सरसों की फसल है। ज्यादातर सरसों की कटाई हो चुकी है। जबकि अचानक बढ़ी गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण गेहूं की फसल भी पकने लगी है। इस कारण गेहूं की कटाई 15 दिन पहले शुरू हो गई है। जबकि अमूमन गेहूं कटाई का कार्य 10 से 15 अप्रैल के बीच शुरू होता है। गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल के निदेशक डॉ. जीपी सिंह का कहना है कि अचानक बढ़ी गर्मी से गेहूं की अगेती फसल पर कोई विपरीत असर नहीं होगा। पछेती फसल को कुछ नुकसान हो सकता है। कुल मिलाकर इस बार बंपर गेहूं उत्पादन की संभावना है। 
प्रदेश में सूर्य की चमक भी करीब 11 घंटे हो चुकी है। 5 सेंटीमीटर तक धरती का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है। पछुआ हवा तेजी पकड़ चुकी है। इसी कारण नमी कम होने से दिन ही नहीं रात में भी गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि, शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए। इससे तापमान में कुछ कमी आई। गुरुवार को जो अधिकतम तापमान करनाल में 34 डिग्री पहुंच गया था, वह 32.4 डिग्री रहा।

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.