Sunday, December 4, 2016

चरखी दादरी आधिकारिक तौर पर बना हरियाणा का 22वां जिला, अधिसूचना जारी

चरखी दादरी हरियाणा का 22वां जिला बन गया है। पूर्व सीएम स्वर्गीय बंसीलाल के गृह जिले भिवानी को तोड़कर बनाए गए इस जिले की शनिवार को राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भिवानी जिले की सीमाओं को भी बदला गया है। साथ ही भिवानी में
शामिल उप मंडल, तहसील और उप तहसीलों की संख्या में भी बदलाव किया गया है। नए जिले में बाढड़ा, चरखी दादरी उपमंडल बौंदकलां उप तहसील को शामिल किया है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। भिवानी जिले से 185 गांव बाहर भिवानीजिले के अधीन पहले 465 गांव आते थे। अब इससे 185 गांव बाहर हो जाएंगे। वहीं, दो विधानसभा क्षेत्र बाढड़ा और चरखी दादी जिले से बाहर हो जाएंगे। बवानीखेड़ा, भिवानी, तोशाम, लोहारू विधानसभा क्षेत्र इसी जिले के अधीन ही रहेंगे। वहीं, चरखी दादरी उपमंडल को जिले का दर्जा मिलने से लोहारू, तोशाम, भिवानी, सिवानी उपमंडल बचेंगे। तहसील बवानीखेड़ा, लोहारू, तोशाम, भिवानी, सिवानी ही रहेंगी। बौंदकलां उप तहसील बाहर हो गई है। बहल अब भी बची रहेगी। 
नए जिले चरखी दादरी के अधीन दो विधानसभा क्षेत्र चरखी दादरी और बाढड़ा होंगे। बाढड़ा को उपमंडल बनाया गया है। अब तक उप तहसील रहा बौंदकलां अब नए जिले में तहसील होगी। झोझूकलां को उप तहसील बनाया जा रहा है। झोझूकलां को ब्लॉक का भी दर्जा मिल जाएगा। अब तक उपमंडल रहे चरखी दादरी में करीबन 185 गांव आते हैं। वे अब नए जिले का हिस्सा होंगे। इसके अलावा महेंद्रगढ़ तथा झज्जर के करीब 30 गांव दादरी जिले में शामिल होने की बात चल रही है। इन गांवों की पंचायतें यदि प्रस्ताव पारित करके प्रशासन को देती हैं तो इन्हें भी शामिल किया जाएगा। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.