Saturday, December 31, 2016

हरियाणा में पारा और गिरा; 2 तक रहेगी धुंध, 5 जनवरी को बूंदा-बांदी के आसार

हरियाणा में शुक्रवार को भी सुबह धुंध छाई रही। रेल सड़क यातायात प्रभावित हुआ। करीब तीन 3 घंटे सूर्य चमका। दोपहर बाद बादल छा गए। इससे न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। करनाल का
न्यूनतम तापमान 7 से बढ़कर 9 और हिसार का 7 से बढ़कर 11 डिग्री हो गया। जीटी रोड बेल्ट के कई जिलों में अधिकतम तापमान भी 1.6 से 4 डिग्री बढ़ गया। लेकिन दक्षिण-पश्चिम जिलों में यह 2 से 6 डिग्री तक गिर गया। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। हिसार में यह 21 से घटकर 15 डिग्री और करनाल में 17 से 18.6 डिग्री हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दो जनवरी तक धुंध रहेगी। दिन में मौसम साफ होगा। िफर ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नव वर्ष पर शिमला, मसूरी और श्रीनगर में बरसात बर्फबारी की संभावना है। 3 जनवरी को भी पश्चिम विक्षोभ से वहां बरसात बर्फबारी हो सकती है। इससे हरियाणा में पांच जनवरी को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार बन सकते हैं। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.