Friday, November 25, 2016

अनोखा प्रयास पेड़ बचाने का: पांच किमी तक हर पेड़ मंदिर; मधुबनी पेंटिंग से महिलाओं और बच्चियों ने ही रोक दी पेड़ों पर उठने वाली कुल्हाड़ियां

बिहारके मिथिलांचल की पहचान कभी सिर्फ मधुबनी पेंटिंग की वजह से थी, लेकिन आज यहां के मधुबनी पेड़ों की चर्चा हो रही है। कभी यहां पेड़ों की कटाई जोरों पर थी। शिकायत के बावजूद भी पेड़ों की कटाई थम नहीं रही थी तो महिलाओं और बच्चियों ने ही उपाय निकाला। मधुबनी पेंटिंग ही हथियार बन गई। इन महिलाओं और बच्चियों ने पेड़ांे को धार्मिक थीम पर मधुबनी
पेंटिंग से सजा दिया। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। अब किसी पेड़ पर कृष्ण लीलाएं हैं तो किसी पेड़ पर राम दरबार सजा है। रामपट्टी से राजनगर के रास्ते में पांच किलोमीटर के दायरे में इसी तरह पेड़ों को सजाया गया है। अब तो सड़क से गुजरने वाले लोग अपने वाहन रोककर इन पेड़ों के साथ सेल्फी लेते हैं। प्रयोग इतना सफल रहा है कि पेड़ों का कटना थम गया है। मधुबनी में पेड़ों पर मनमोहक चित्रकारी देखकर दूसरे लोग भी जागरूक हो रहे हैं। सड़क के दोनों ओर का नजारा तो अपने आप ही खूबसूरत बन गया है। पेड़ों पर पेटिंग बनाने की इस मुहिम में मंगरौनी निवासी कुमारी प्रिया, लहेरियागंज की ममता झा जैसी दर्जनों महिलाएं और किशोरियां जुड़ी हैं।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.