Tuesday, November 22, 2016

स्कूल ऑन व्हील्स: बस में पढ़ेंगे मजदूरों के बच्चे

Add caption
गरीबी और अन्य कारणों से स्कूल से दूर हुए बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब ऐसे बच्चों के पास स्कूल खुद चलकर जाएगा। स्कूल ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत बस में कक्षाएं लगेंगी और शिक्षक भी वहीं पढ़ाएंगे। नई दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के तहत बस में गरीबों के बच्चों पढ़ाया जा रहा है। मानव उत्थान सेवा समिति की पहल के तहत मध्यप्रदेश में खंडवा जिले का चयन किया गया है।
शिक्षकों के चयन के बाद करीब डेढ़-दो महीने में यह स्कूल शुरू हो जाएगा। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं।जल्द ही छत्तीसगढ़ में भी इसे शुरू किया जाएगा। 12 नवंबर को दिल्ली में स्कूल ऑन व्हील्स पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की। जल्द ही इसमें और बसें शामिल होंगी। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में इसे शुरू करने की जिम्मेदारी केंद्रीय विद्यालय खंडवा में कार्यरत काउंसलर सुरेश गुहे को दी है। स्कूल ऑन व्हील्स को देश के 22 राज्यों में ले जाना है। 
स्कूल ऑन व्हील्स के तहत बस के अंदर कक्षा तैयार की गई है। इसमें सीट के साथ टेबल जोड़ी है। बस को क्लासरूम बनाया है। शिक्षक इस बस के साथ निकलेंगे। मजदूरी करने वाले क्षेत्रों में जाएंगे। वहां बच्चों को बस में लेकर आगे बढ़ जाएंगे। क्षेत्र के सभी बच्चे एकत्रित होने के बाद बस को एक स्थान पर खड़े करके क्लास शुरू होगी। पढ़ाई के बाद बस वापस उसी रूट से बच्चों को माता-पिता के पास छोड़ते हुए आएगी। मजदूरी खत्म होने के बाद बच्चे के वापस जाने पर उस क्षेत्र में चल रहे इसी तरह के स्कूल को जानकारी दी जाएगी ताकि वे बच्चे की पढ़ाई आगे कराएं। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.