Monday, November 28, 2016

भारत इंग्लैंड तीसरा टेस्ट: अश्विन ने बचाई लाज, भारत 6 विकेट पर 271

रविचंद्रन अश्विन की एक और संकट मोचक पारी की बदौलत टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में बढ़त बनाने के बेहद करीब पहुंच गई। भारत ने रविवार को स्टंप्स के समय छह विकेट खोकर 271 रन बनाए थे। अश्विन 57 और रवींद्र जडेजा 31 रन बनाकर अविजित थे। इन दोनों ने सातवें विकेट
की साझेदारी में नाबाद 67 रन जोड़े हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर (283 रन) से सिर्फ 12 रन पीछे है। अश्विन के अलावा कप्तान विराट कोहली (62) और चेतेश्वर पुजारा (51) ने भी अर्धशतक जमाया। 
इसी पारी के दौरान अश्विन ने 2016 में टेस्ट क्रिकेट में 530 रन पूरे कर लिए। वे पहले ही इस साल 56 विकेट ले चुके हैं। 33 साल बाद किसी भारतीय ऑलराउंडर ने कैलेंडर ईयर में 500 रन और 50 विकेट का कारनामा किया है। उनसे पहले कपिल देव ने 1983 में (579 रन और 75 विकेट) ऐसा किया था। कपिल दो बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। उन्होंने 1979 (619 रन और 74 विकेट) में भी ऐसा किया था। यह 10वां मौका है जब किसी ऑलराउंडर ने एक कैलेंडर ईयर में 500 रन और 50 विकेट का डबल बनाया है। 
भारत का पहला विकेट विजय (12) के रूप में गिरा। उन्हें बेन स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। आठ साल बाद टीम में वापसी करनेवाले पार्थिव पटेल (42) को लेग स्पिनर आदिल राशिद ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। पुजारा और कप्तान विराट ने तीसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। चाय काल तक भारत का स्कोर 2 विकेट पर 148 रन था। इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और जल्दी-जल्दी विकेट गिरे। 
  • 16 विकेट ले चुके हैं आदिल राशिद इस सीरीज में अब तक। किसी विदेशी लेग स्पिनर का भारत में चौथा सर्वश्रेष्ठ। 
  • 26 साल बाद कोई भारतीय बल्लेबाज (करुण नायर) अपनी डेब्यू पारी में रन आउट हुआ। 1990 में कुंबले रन आउट हुए थे। 
  • 5 वीं बार अश्विन ने 2016 में टेस्ट क्रिकेट में 50+ का स्कोर बनाया है कुल 12 पारियों में। कोहली की बराबरी। पुजारा (7 बार) ही आगे हैं। 
  • विराट कोहली फिर बने साल 2016 के टॉप स्कोरर: भारतीयकप्तान विराट कोहली एक बार फिर 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर इस साल अब विराट के 2339 रन हो गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट (2300 रन) को पीछे छोड़ा। 1887 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर तीसरे स्थान पर हैं। 
चायकाल के ठीक बाद आदिल राशिद ने पुजारा को आउट कर दिया। पुजारा शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने के प्रयास में वोक्स को कैच थमा बैठे। अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले रहाणे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उस समय भारत का स्कोर 152 रन था। इसके चार रन बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे करुण नायर (4) रन आउट हो गए। विराट को स्टोक्स ने आउट किया। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.