Monday, November 14, 2016

पीएम ने माँगा 50 दिन का सहयोग: उसके बाद कई प्रोजेक्ट होंगे भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए

प्रधानमंत्री मोदी ने अब विपक्षी दलों पर हमला बोला है। कहा कि कोयले और 2-जी घोटाले में लाखों करोड़ रुपए खाने वाले अब 4000 रु. के लिए कतार में खड़े हैं। इशारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर था। मोदी ने
कहा कि सपनों का भारत बनाने के लिए 50 दिन सहयोग करिए। अगर उसके बाद मेरा फैसला गलत निकले तो चौराहे पर सजा देना। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभी कई योजनाएं दिमाग में हैं। आगे कार्रवाई जारी रहेगी। उधर कालेधन पर बनाई गई एसआईटी के प्रमुख रिटायर्ड जस्टिस एमबी शाह ने कुछ अहम सिफारिशें की हैं। ये सिफारिशें इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि मौजूदा माहौल में सरकार इन्हें मान सकती है। ऐसा हुआ तो नगद लेनदेन पर अंकुश लग जाएगा। अहम सिफारिशें: 
  1. घर या दफ्तर में 15 लाख रुपए से ज्यादा कैश मिला तो उसे तत्काल जब्त कर लिया जाएगा। 
  2. तीन लाख रुपए से ज्यादा की नगद खरीदारी बिना रसीद के होती है तो उसे गैर-कानूनी माना जाएगा। यह पुरानी कार या ज्वैलरी पर भी लागू होगा। 
  3. आयकर विभाग पैसा देने वाले और लेने वाले, दोनों की जांच करेगा। कार्रवाई भी दोनों पर होगी। 
  4. प्रॉपर्टी समेत कई तरह के ट्रांजेक्शन में 20,000 रु. से ज्यादा नकद लेनदेन नहीं कर सकते। ऐसा करते पकड़े गए तो 20,000 रु. से ज्यादा दी गई पूरी रकम पर 100% जुर्माना लगेगा। यानी 20,000 रु. से ऊपर 10 लाख रु. दिए हैं तो 10 लाख रु. ही जुर्माना लगेगा। 
  5. देशभर के ज्वेलर्स से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं। सबकी जांच होगी। 2 लाख से ज्यादा की खरीद पर पैन जरूरी है। जांच में गड़बड़ी निकली तो टैक्स और उस पर 100 से 300% जुर्माना लगेगा। 
देश में 30 लाख करोड़ रुपए कालाधन है। इसमें से 50% पैसा रियल एस्टेट सेक्टर में लगा है। इनमें सबसे ज्यादा नेता, बाबू, अफसर और कारोबारी शामिल हैं। देश में 2 साल में जितने छापे पड़े हैं, उनमें से 45% बेनामी संपत्ति बाबुओं और ब्यूरोक्रेट्स के पास मिली है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.