Tuesday, November 8, 2016

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के लिए वोटिंग आज, हिलेरी हो या ट्रम्प, आज तक का सबसे बुजुर्ग होगा नया राष्ट्रपति

अमेरिका अपना 45वां राष्ट्रपति चुनने के लिए तैयार है। वहां 8 नवंबर काे वोटिंग शुरू होगी। बुधवार तड़के भारत में जब साढ़े 5 बजेंगे, उसी वक्त अमेरिका के ईस्ट कोस्ट में पहला पोलिंग स्टेशन बंद होगा। 50 राज्यों
और राजधानी वाशिंगटन में अलग-अलग समय वोटिंग होगी। आखिरी पोलिंग स्टेशन बुधवार रात साढ़े 11 बजे अलास्का में बंद होगा। गुरुवार सुबह तक हार-जीत की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। अमेरिका का चुनाव ऐतिहासिक है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन जीतीं तो 227 साल के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प जीते तो 60 साल बाद कोई गैर राजनीतिक व्यक्ति राष्ट्रपति बनेगा। इससे पहले 1953 में ड्वाइट आइजनहॉवर गैर राजनीतिक राष्ट्रपति थे। वहीं, सोमवार को एफबीआई ने ई-मेल मामले में हिलेरी को क्लीन चिट दे दी। इससे दुनियाभर के बाजारों में तेजी दिखी। ट्रम्प ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक हफ्ते में साढ़े 6 लाख ई-मेल कैसे पढ़ लिए।  
65% भारतीय लोग हिलेरी के साथ: अमेरिका में करीब 25 लाख लोग भारतीय मूल के हैं। यह वहां की आबादी में एक प्रतिशत से कम है। फ्लोरिडा, ओहोयो और कोलोरोडो में भारतीय मूल का प्रभाव है। एक सर्वे में 65 फीसदी भारतीयों ने हिलेरी को पसंद किया। 50 राज्यों के वोटर इलेक्टर चुनते हैं। ये इलेक्टर किसी किसी राष्ट्रपति उम्मीदवार के समर्थक होते हैं, जो मिलकर इलेक्टोरल कॉलेज बनाते हैं। 538 सदस्य होते हैं। जो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को वोट देते हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट चाहिए। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.