Thursday, November 10, 2016

अब ईमेल से आर्डर करें, ऑनलाइन मिलेगा देसी गाय का A-2 दूध

अब तक हाशिए पर ही देसी गाय के संवर्धन और संरक्षण की दिशा के लिए प्रदेश की सबसे बड़ा दूध सप्लाई करने वाली एजेंसी वीटा ने ए-2 दूध की सप्लाई करनी शुरू कर दी है। मात्र एक ई-मेल करके कोई भी घर बैठे ए-2 दूध मंगा सकता है। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया गया है कि देसी गाय से मिलने वाले दूध में ए-2 नाम का
प्रोटीन होता है। यह शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। वहीं संकर नस्ल, विदेशी गायों भैंसों के दूध में यह प्रोटीन ना होकर दूसरे प्रोटीन होते हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने देसी गायों के संवर्धन संरक्षण के लिए विशेष मुहिम चलाने की बात कही थी। पैक्ड दूध की पूरे हरियाणा में सप्लाई करने वाली एजेंसी वीटा ने दूसरे दूध के साथ-साथ ए-2 दूध की भी सप्लाई शुरू की है। इसके लिए उपभोक्ता वीटा की ईमेल आई vitajind@gmail.com पर ईमेल करके ए-2 दूध के लिए अपनी मांग भेज सकता है। पहले कुरुक्षेत्र पंचकूला जिलों में इसका ट्रायल किया गया था। वहां लोगों ने इसे पसंद किया और उसके बाद स्वर्ण जयंती के मौके पर एक नवंबर से इसे पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। वीटा के मार्केटिंग मैनेजर तस्वीर सिंह ने कहा कि ए-2 दूध के लिए वीटा की आधिकारिक ई-मेल पर डिमांड भेजी जा सकती है। ई-मेल करने के अगले दिन सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। 
ए-1 दूध (नुकसानदायक):
  • बीटाकेजिन ए-1 दूध पीने के बाद यह बीसीएम 7 यानि बीटा कैजो मारफिन बनाता है जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। 
  • इस दूध से बच्चों को डायबिटीज हो सकती है। 
  • पाचन तंत्र को खराब करता है। 
  • दिल की बीमारी बढ़ाता है। 
  • दिमाग को कुंद करता है। 
  • विदेशी गायों के दूध में यह प्रोटीन मिलता है। 

ए-2 दूध के फायदे:
  • यह केवल देसी गायों के दूध में पाया जाता है। 
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। 
  • दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है। 
  • कैंसर रोग से बचाता है। 
  • पाचन तंत्र के लिए लाभदायक है। 
  • इन्हीं गुणों के चलते छोटे बच्चों को केवल देसी गाय का दूध ही पिलाया जाता है। 
60 रुपए लीटर मिलेगा दूध: वीटा ने  फिलहाल ए-2 दूध की कीमत 60 रुपए प्रति लीटर रखा है। वीटा की आधिकारिक मेल पर डिमांड भेजने के बाद अगले दिन से उपभोक्ता को दूध मिलने लगेगा। हिसार में फिलहाल 80 लीटर से लेकर 100 लीटर दूध की डिमांड प्रतिदिन रही है। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.