Sunday, October 2, 2016

एचटेट पेपर लीक काण्ड का मुख्य आरोपी राजीव और दो जेबीटी गिरफ्तार, आज होगी पेशी

एचटेट पेपर लीक मामले में गठित एसआइटी ने शनिवार को मुख्य आरोपी सोनीपत के सेक्टर 23 निवासी राजीव दहिया को गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया जाएगा। वहीं मामले में सोनीपत के दो जेबीटी भाइयों अजय व पवन को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को अदालत में पेश किया
गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। दोनों आरोपियों का काम वाट्सएप पर आंसर-की को भेजना था। इस मामले में अब तक कुल 22 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। सोनीपत निवासी राजीव दहिया का काम पेपर लीक करवाकर उसे आगे भेजना था। पुलिस सूत्र बताते हैं कि ट्रेजरी से पेपर बाहर आने के बाद पवित्र गुलिया ने उसे लीक किया और उसके बाद राजीव दहिया व अन्य लोगों तक पहुंचाया। सेक्टर 23 में राजीव दहिया के पड़ोसी आनंद दहिया के मकान में पहले से ही 200 से 250 युवा पहले ही पेपर के इंतजार में बैठे हुए थे। पेपर पहुंचने के बाद राजीव दहिया व अन्य लोगों ने पहले वहां मौजूद बच्चों को आंसर-की उपलब्ध कराई और उसके बाद वाट्सएप पर अन्य लोगों के पास पेपर भी भेजे। जेबीटी अजय व पवन का भी यही काम था। एचटेट प्रकरण मामले में पुलिस लगातार सोनीपत में आरोपियों के संबंधित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। इस मामले में जल्द ही ओर कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। अब पुलिस के रडार पर बिचौलिए के अलावा वे लोग भी हैं, जिन्होंने पेपर लीक होने के बाद उसका प्रयोग तैयारी के लिए किया था।
आज किया जाएगा अदालत में पेश, अब तक 22 गिरफ्तार: सोनीपत के दो जेबीटी भाइयों को चार दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपामुख्य आरोपी राजीव दहिया को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उससे पूछताछ में कई अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही बाकी आरोपियों की पहचान कर उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.