Sunday, October 9, 2016

दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई वाली सीईओ रख रही सिर्फ महिलाओं को नौकरी पर: पुरुष विरोधी मानसिकता का केस

मैरिसा मेयर: याहू इंक की सीईओ। दुनिया की सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली महिला सीईओ। सबसे ताकतवर महिला सीईओ में से एक। उनके खिलाफ केस किया गया है कि वह पुरुष विरोधी मानसिकता रखती हैं। वह कंपनी के अंदर पुरुष कर्मचरियों के खिलाफ एक सीक्रेट कैंपेन चला रही हैं। इसलिए जानबूझकर पुरुष
कर्मचारियों की कंपनी से छंटनी की जा रही है। उनके स्थान पर महिला कर्मचारियों को रखा जा रहा है। पुरुष कर्मचारियों का प्रमोशन भी नहीं हो रहा है। सीनियर पुरुषों को डिमोट कर जूनियर महिलाओं को प्रमोट किया जा रहा है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
केस कंपनी के पूर्व मीडिया एक्जीक्यूटिव स्कॉट अर्ड ने दर्ज कराया है। उन्हें जनवरी 2015 में कंपनी से निकाल दिया गया था। सैन जोस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर केस में अर्ड ने कहा है, 'मैंने कंपनी में तीन साल काम किया। देखा कि किस तरह मैरिसा जॉब रिव्यू के दौरान पुरुष कर्मचारियों की रैंक कम करती हैं। और फिर पुरुष कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देती हैं। मैरिसा एम्पलॉई परफॉर्मेंस रेटिंग सिस्टम में पुरुषों से भेदभाव करती हैं। व्यक्तिगत विचार को रखती थीं। मैरिसा ने क्वॉर्टर परफॉर्मेंस रिव्यू (क्यूपीआर) सिस्टम बनाया है। पहले मुझे ओवरऑल पॉजिटिव परफॉर्मेंस रिव्यू और स्टॉक अवॉर्ड मिल रहा था। लेकिन मैरिसा ने आने के बाद मुझे निगेटिव रैंकिंग दी। कई बार एक माह के अंदर 50 से ज्यादा पुरुष कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया।' हालांकि, याहू की प्रवक्ता कैरोलिन क्लार्क का कहना है, 'इस केस में कोई मेरिट नहीं है। मैरिसा ने सालाना रिव्यू रिवॉर्ड प्रोसेस में निष्पक्षता के साथ काम किया है। इससे कर्मचारियों के परफॉर्मेंस में सुधार होता है।' यह इस साल मैरिसा के खिलाफ पुरुषों से भेदभाव करने का दूसरा केस है। फरवरी में याहू ऑटो मैगजीन के एडिटर ग्रेगरी एंडरसन ने केस किया था। 
16 सीनियर एडिटोरियल कर्मचारियों में 14 महिलाएं: केसमें कहा गया है कि इस काम में दो महिला अधिकारी मैरिसा की मदद करती थीं। इनमें पूर्व चीफ मार्केटिंग ऑफिसर कैथी सैविट और याहू न्यूज की एडिटर इन चीफ मेगान लिबेरमान शामिल हैं। कैथी जेंडर के आधार पर महिलाओं को नौकरी पर रख रही हैं। उन्हें पदोन्नत कर रही हैं। कैथी ने डेढ़ साल में 16 सीनियर एडिटोरियल कर्मचारियों में 14 महिलाओं को नौकरी दी है। सिर्फ इसलिए क्योंकि वे महिला हैं। 
मैरिसा की 2867 करोड़ रुपए है कमाई: कभी ग्रोसरी शॉप में क्लर्क का काम करने वाली 41 साल की मैरिसा की कुल कमाई 2867 करोड़ रु. है। वह तीन बच्चों की मां हंै, जिनमें दो बेटियां हैं। मैरिसा ने जुलाई 2012 में कंपनी की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद याहू की कीमत 177% बढ़ी है। 2015 में याहू ने 15% स्टेक अलीबाबा को बेच दिए थे। इससे कंपनी ने 63346 करोड़ रु. की कमाई की थी। इसकी वर्तमान वेल्यू करीब दो लाख करोड़ रु. है। याहू में 9,400 कर्मचारी हैं। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.