Friday, October 21, 2016

जानिए इन दस देशों में दुष्कर्मियों को मिलती है कैसी कैसी सजा

पांच महीने पहले गैंगरेप की एक घटना से इंडोनेशिया हिल गया था। अब इस देश ने रेपिस्ट्स और खासकर बच्चों का सेक्शुअल हैरेसमैंट करने वालों के खिलाफ सबसे सख्त कानून बनाने की नजीर पेश की है। नए कानून के मुताबिक, दोषियों को नपुंसक बनाने से लेकर मौत की सजा तक दी जाएगी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। इस परिदृश्य में भारत
की बात की जाए तो भले ही इस जुर्म के लिए सख्त कानून बनाने के लिए लंबा समय लग गया हो, लेकिन दुनिया में कई ऐसे भी देश हैं, जहां रेप के लिए क्रूर सजाएं दी जाती हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बता रहे हैं कि रेप के लिए किस देश में क्या सजा दी जाती है।
  1. चीन में रेप की सजा के रूप में ‘कैपिटल पनिशमेंट’ दी जाती है। यहां पर अब तक रेप की सजा में कई लोगों को मौत के घाट उतारा भी जा चुका है। चीन में इस जुर्म की सजा जल्दी दी जाती है। जबकि अपराध की जघन्यता पर कई रेपिस्टों के प्राइवेट पार्ट काटकर भी सजा दी गई है।
  2. उत्तर कोरिया के बारे में पूरी दुनिया जाती है। यहां तानाशाह जरा-जरा सी गलतियों पर मौत की सजा सुना देता है। हालांकि, अपराध के मामले में भी यहां कठोर से कठोर की सजा दी जाती है। वहीं, रेप के लिए सीधे मौत की सजा है। आरोपी को मौत देने के तरीके भी अलग-अलग हैं। रेपिस्ट के सिर में गोलियां मारने से लेकर दर्दनाक मौत देने का भी प्रावधान है।
  3. आपको बता दे की ईरान में भी रेप के लिए बहुत ही सख्त सजा है। यौन उत्पीड़न के शिकार हुई महिला को यहां जल्द ही न्याय मिलता है। यहां रेपिस्टों को सरेआम फांसी पर लटका दिया जाता है। इसके साथ ही पीड़ित महिला को मुआवजा भी दिलवाया जाता है। अपराधी को कोड़े मारने से लेकर उम्रकैद की सजा का भी प्रावधान है।
  4. नीदरलैंड में रेप की सजा की तो बात ही छोड़िए, यहां जबर्दस्ती फ्रेंच किस करने पर भी सजा का प्रावधान है। आरोपी की उम्र के अनुसार यहां 4 से 15 साल तक की सजा दी जाती है। इतना ही नहीं, प्रोस्टिट्यूट से भी सेक्शुअल असॉल्ट पर 4 साल की सजा हो सकती है। यह बात इसलिए भी खास है कि दुनिया के कई देशों में प्रोस्टीट्यूट से सेक्शुअल असॉल्ट के लिए सजा का प्रावधान नहीं है।
  5. फ्रांस में तो रेप के आरोपी को 15 वर्ष की सजा दी जाती है। हालांकि, पीड़िता की उम्र 15 वर्ष से उससे कम है तो आरोपी की सजा 15 से बढ़ाकर 20 साल तक कर दी जाती है। अगर रेप से पीड़िता की मौत या वह गंभीर रूप से घायल हो जाती है तो आरोपी की सजा 30 साल या फिर आजीवन उम्रकैद भी हो सकती है।
  6. रूस में तो रेप के आरोपी को 3 से 15 वर्ष की सजा दी जाती है। हालांकि, पीड़िता की उम्र, उसकी मौत या गंभीर रूप से घायल होने पर सजा 30 साल तक की जा सकती है।
  7. अफगानिस्तान में तो सीधे और साफ तरीके से बलात्कारी को मौत की सजा दी जाती है। यहां चार दिनों के अंदर ही आरोपी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी जाती है।
  8. इस्लामिक देश सऊदी अरब में कानून भी इस्लामी नियमानुसार हैं। यहां रेपिस्ट को तब तक पत्थर मारे जाते हैं, जब तक की वो मर ना जाए। इसके साथ हीआरोपी को भयानक यातनाओं से भी गुजरना पड़ता है।
  9. मिस्र में भी रेप के लिए मौत की सजा है। यहां बलात्कार जैसे अपराध पर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दे दी जाती है। पहले यहां आरोपियों को सरेआम सजा दी जाती थी, लेकिन अब फांसी दी जाती है।
  10. यूएई में भी बलात्कारी को सीधे मौत की सजा सुनाई जाती है। यूएई के कानून के मुताबित आरोपी को 7 दिनों के अंदर की मौत दे दी जाती है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.